केसी त्यागी की JDU की छुट्टी, पार्टी ने कहा कि हमारा उनसे अब कोई रिश्ता नहीं
नई दिल्ली. जेडीयू के शीर्ष सूत्रों के अनुसार सीनियर नेता केसी त्यागी का पार्टी अध्याय अब खत्म हो चुका है। हाल के दिनों में केसी त्यागी के कुछ बयानों और गतिविधियों को लेकर पार्टी के अन्दर असंतोष की खबरें सामने आ रही थी। केसी त्यागी लाइन से अलग रूख अपनाया था। जिसके बाद जेडीयू नेतृत्व ने उनसे दूरी बनाने का फैसला किया। पार्टी प्रवक्ता राजीव रंजन के हालिया बयान से यह साफ हो गया है कि जेडीयू का अब केसी त्यागी से कोई औपचारिक संबंध नहीं रह गया है।
सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच सम्मानजनक अलगाव हो चुका है। हालांकि पार्टी नेतृत्व ने फिलहाल केसी त्यागी के खिलाफ कोई ऑपचारिक अनुशासनात्मक कार्यवाही नहीं करने का फैसला लिया है। इसकी वजह पार्टी से उनके लम्बे और पुराने संबंध बताय जा रहे है। जेडीयू के अन्दर यह माना जा रहा है। केसी त्यागी ने पार्टी के साथ लम्बे समयतक अहम भूमिकायें निभाई है। जिसे देखते हुए नेतृत्व किसी तरह का टकराव नहीं चाहता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार केसी त्यागी अब जेडीयू की नीतियों, फैसलों और आधिकारिक रूख का प्रतिनिधित्व नहीं करते है।

