कार के बीमा में रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर से पकड़े गये 4 लुटेरे

ग्वालियर. 7 दिन पहले कम्पू आमखो इलाके में शराब व्यापारी के मुनीम 1.81 लाख रूपये लूटने वाली गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के 4 बदमाश पकड़े गये है। यह सभी ग्वालियर स्थित गिरवाई के गोकुलपुरा के निवासी है। घटना में उपयोग की गयी कार को मुरैना में एक कैंसर पीडि़त के नाम से फायनेंस कराया था।
जब पुलिस कार मालिक के पास पहुंची तो उसे पता भी नहीं था। उसके पास कार है। इसके बाद पुलिस ने कार रिकॉर्ड को चेक किया तो ‘‘बीमा’’ में एक मोबाइल नम्बरा रजिस्टर्ड मिला है। इसको सर्च किया तो गिरोह तक पहुंचने का सुराग मिला। सोमवार की गिरोह कैंसर पहाडि़या पर आने की खबर मिली थी। जिस पर घेराबंदी कर पुलिस को गैंग को पकड़ लिया है। लुटेरों से लूटे गये 1.70 लाख रूपये भी बरामद कर लिये हैं।
एएसपी सेंट्रल अनु बेनीवाल ने बताया कि शब्द प्रताप आश्रम निवासी अनिल राजपूत मूल रूप मुरैना का रहने वाला है। वह शराब कारोबारी जगदीश शिवहरे की आमखो स्थित शराब दुकान पर मुनीम है। 9 दिसंबर की रात वह बिक्री के 1 लाख 81 हजार 500 रुपए लेकर रॉक्सी चौराहे पर शराब ठेकेदार को देने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह आमखो कलारी से कस्तूरबा चौराहे के पास पहुंचा, तभी एक नीले रंग की बलेनो कार से आए बदमाशों ने उसे धक्का देकर पटका और उसकी मारपीट कर नकदी का बैग छीन ले गए। कार से लुटेरों के आने और लूट से पहले बेरहमी से मारपीट करने पर पुलिस को लूट की कहानी पर संदेह था। इसलिए पुलिस ने घटना स्थल के आसपास पूछताछ की तो कुछ लोगों ने कार सवारों द्वारा मारपीट की पुष्टि की है। जिस पर घटना के 24 घंटे बाद लूट का मामला दर्ज हो सका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *