MP के इस लेफ्ट आर्म पेसर को RCB ने 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा

भोपाल. इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के लिए मिनी ऑक्‍शन मंगलवार 16 दिसंबर को अबू धाबी में हुआ। ऑक्शन के दौरान आईपीएल के पिछले सीजन की विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने के युवा खिलाड़ी मंगेश यादव को अपनी टीम में शामिल किया है। मंगेश मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के सौंसर के रहने वाले हैं। मंगेश को आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा खरीदे जाने से उनके गृह जिले में खुशी का माहौल है।
5.20 करोड़ में आरसीबी के हुए मंगेश
मंगेश यादव अनकैप्ड खिलाड़ियों की सूची में शामिल थे। जिनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। नीलामी के दौरान आरसीबी और एसआरएच के बीच मंगेश को अपनी टीम में शामिल करने के लिए अच्छी बोली लगी। 5 करोड़ रुपये तक की प्राइस पर एसआरएच ने बोली लगाई लेकिन आखिर में आरसीबी ने 5.20 करोड़ की बोली लगाकर मंगेश यादव को अपनी टीम में शामिल कर लिया। यह पहला मौका होगा, जब मंगेश यादव आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे।
सौंसर के रहने वाले हैं मंगेश यादव
छिंदवाड़ा जिले के सौंसर के रहने वाले 23 साल के मंगेश यादव लेफ्ट ऑर्म फास्ट बॉलिंग के साथ राइट हैंड बैटिंग करते हैं। मंगेश बॉल को दोनों तरफ स्विंग कराते हैं। मंगेश यादव ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गेंद से प्रभाव छोड़ा और साथ ही एक पारी में 28 रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी क्षमता भी दिखाई थी । इसके अलावा एमपी टी20 लीग 2025 में मंगेश ने 14 विकेट झटककर खुद को सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में स्थापित किया, जिससे उनकी पहचान तेजी से बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *