Newsमप्र छत्तीसगढ़

इंडिगो की शनिवार को 400 फ्लाइट्स रद्द, सरकार ने कल से नियमों में दी छूट

DGCA के मुताबिक अकेले नवंबर में इंडिगो की कुल 1232 उड़ानें कैंसिल की गई थीं, जिनमें FDTL नियमों के कारण कैंसिल हुई 755 उड़ानें शामिल हैं।​​​​​​ - Dainik Bhaskar
नयी दिल्ली. देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस कम्पनी इंडिगो के ऑपरेशन में लगातार 5वें दिन शनिवार को सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। पीटीआई के अनुसार इंडिगो ने देश के 4 बड़े एयरपोर्ट सहित कई शहरों से आज भी 400 से अधिक फ्लाइट निरस्त कर दी गयी है। इसके पहले दिल्ली, बेंगलुरू, चेंन्नई एयरपोर्ट पर यात्री रात भर परेशान दिखाई दिये। पिछले 4 दिन में रद्द उड़ानों की संख्या 2,000 से अधिक हो गयी है। वहीं, प्रतिदिन एवरेज 500 से अधिक फ्लाइट लेट हो रही है।
इंडिगो के अनुसार फ्लाइट ऑपरेशन नॉर्मल होने में 15 दिसम्बर तक का समय लगेगा। हालांकि सिविल एविएशन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा है कि नये एफडीटीएल नॉर्म्स 1 नवम्बर से लागू हैं। लेकिन किसी अन्य एयरलाइन को परेशानी नहीं आयी है। जिससे साफ है कि गलती इंडिगो की है। एयरलाइन की लापरवाही की जांच होने के बाद कार्यवाही तय है।
DGCA के वे नए नियम,स्टाफ की कमी हुई
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयलाइंस, खासकर इंडिगो को 10 फरवरी 2026 तक अस्थायी राहत दी है। वीकली रेस्ट के बदले कोई भी छुट्टी नहीं देने के फैसले को वापस ले लिया। DGCA ने 1 नवंबर से पायलटों और बाकी क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े नियमों में बदलाव किए थे। इसे फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नाम दिया गया है। इन्हें दो चरणों में लागू किया गया। पहला चरण 1 जुलाई को लागू हुआ। वहीं, 1 नवंबर से दूसरा चरण लागू हुआ। नए नियमों में यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पायलटों और क्रू को पर्याप्त आराम देने पर जोर दिया गया है। इस कारण इंडिगो के पास पायलट-क्रू मेंबर्स की कमी हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *