अदनान सामी ग्वालियर पहुंचे तो तानसेन याद आये, कानूनी विवाद रहे चुप, एडवांस राशि के विवाद पर नहीं दिया जवाब

ग्वालियर. मशहूर गायक अदनान सामी शनिवार को ग्वालियर पहुंचे थे। विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा है कि ग्वालियर आते ही उन्हें संगीत सम्राट तानसेन बाबा की याद आ जाती है। हालांकि, जब उनसे एडांस रकम लेकर कार्यक्रम न करने के मामले में दायर परिवार पर सवाल पूछा गयातो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की और चुप्पी साधे रखी अदनान सामी ग्वालियर एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिये आये है।
एडवांस की 17 लाख रूपये की राशि का विवाद
गायक अदनान सामी पर ग्वालियर जिला अदालत में एक परिवाद दायर किया गया था। आरोप है कि उन्होंने 27 सितम्बर 2022 को ग्वालियर में होने वाले कार्यक्रम के लिये तय 33 लाख रूपये में से 17 लाख 62 हजार रूपये एडवांस लिये थे। लेकिन बाद में शो रद्द कर दिया। सामी की टीम ने कार्यक्रम के बाद की तारीख में करने का आश्वासन दिया पर तय तिथि नहीं बताई।
आयोजक ने कंपनी से मांगी रकम, नहीं वापिसी हुई
कार्यक्रम आयोजक कम्पनी की संचालक लावन्या ने जब एडवांस राशि वापिस मांगी तो सामी की टीम ने रकम लौटाने से मना कर दिया और इसके बाद लावन्या ने पहले इंदरगंज थाने में शिकायत की। लेकिन कोई कार्यवाही न होने पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक से भी गुहार लगाई तो भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
अदालत ने मांगी पुलिस से रिपोर्ट
पुलिस की निष्क्रियता से परेशान आयोजक ने अंततः न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने मामले में पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। फिलहाल केस न्यायालय में विचाराधीन है। वहीं, ग्वालियर पहुंचने पर अदनान सामी ने कानूनी विवाद पर कोई जवाब नहीं दिया और सिर्फ संगीत व तानसेन की भूमि की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *