बेमौसम बारिश से प्रभावित फसलों का जारी सर्वेक्षण

ग्वालियर – भितरवार, चीनौर, डबरा, घाटीगाँव व मुरार सहित जिले की सभी तहसीलों में बेमौसम बारिश से प्रभावित फसलों का सर्वेक्षण जारी है। शुक्रवार को सर्वे दलों ने विभिन्न गाँवों के खेतों में पहुँचकर किसानों की मौजूदगी में फसल सर्वे का काम किया। जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत पूरी पारदर्शिता के साथ सर्वे किया गया है।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने सर्वे दलों को निर्देश दिए हैं कि किसानों की संतुष्टि के साथ फसल सर्वे के काम को अंतिम रूप दें। उन्होंने सर्वे कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी एसडीएम व तहसीलदारों को हर गाँव की सर्वे रिपोर्ट जल्द से जल्द भेजने की हिदायत दी है। सर्वे रिपोर्ट राज्य शासन को भेजी जायेगी। राज्य शासन द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC 6-4) के प्रावधानों के अनुसार प्रभावित किसानों के खातों में नुकसान के आधार पर राहत राशि अंतरित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *