Newsमप्र छत्तीसगढ़

मध्यप्रदेश के जिलों से ₹2.40 करोड़ से अधिक की अवैध शराब जब्त

भोपाल, अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में सघन अभियान जारी है। डीजीपी ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को अवैध शराब तस्करों एवं उनसे जुड़े नेटवर्क पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों के पालन में प्रदेश के विभिन्न जिलों की पुलिस ने विगत दिनों में ₹2.40 करोड़ से अधिक की अवैध शराब जब्त करने में उल्लेखनीय सफलताएँ प्राप्त की हैं। यह सफलता मध्यप्रदेश पुलिस के लिए अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रदेश पुलिस की यह कार्रवाई न केवल अवैध शराब निर्माण एवं तस्करी में संलिप्त गिरोहों के विरुद्ध सख़्त संदेश देती है, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से भी अत्यंत सराहनीय कदम है।
विभिन्‍न जिलों द्वारा की गई कार्रवाही
पुलिस ने गुरुवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर एक ट्रक से 1200 पेटी अवैध बीयर माउट (लगभग 14,400 ब्लॉक लीटर) जब्त की है। पकड़ी गई शराब की कीमत ₹33,60,000 तथा ट्रक का मूल्य ₹15,00,000 सहित करीब ₹48 लाख 60 हजार रूपए है।
अलीराजपुर-रघुवंश सिंह के निर्देशन में थाना बखतगढ़ और थाना उदयगढ़ पुलिस ने संयुक्त रूप से दो अलग-अलग कार्रवाइयों में बड़ी मात्रा में अवैध शराब और एक बोलेरो वाहन जब्त किया है।
थाना बखतगढ़ पुलिस द्वारा ग्राम छकना की माल, छोटी कंजीपानी फलिया में दबिश देकर 98 पेटी माउंट कंपनी बीयर (1176 लीटर) बरामद की गई, जिसकी कीमत ₹1,76,400 आंकी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 34(2), 36 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
वहीं, थाना उदयगढ़ पुलिस द्वारा अखोली फाटा (भाबरा–उदयगढ़ रोड) पर बोलेरो से 160 पेटी माउंट 6000 सुपर स्ट्रॉन्ग बीयर (1920 लीटर) जब्त की गई, जिसकी कीमत ₹3,84,000 है। वाहन की अनुमानित कीमत ₹6,00,000 है। वाहन में सवार आरोपी एवं एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर धारा 34(2), 46 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
इस प्रकार, अलीराजपुर जिले में कुल 258 पेटी (3096 लीटर) अवैध बीयर बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत ₹11,60,400 है। यह कार्रवाई जिले में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी सफलता के रूप में देखी जा रही है।
इस अभियान के तहत प्रदेश के अन्य जिलों में भी लगातार प्रभावी कार्यवाहियाँ की गई हैं। जिनमें मंदसौर में ट्रक कंटेनर में भरी 640 पेटियाँ अवैध अंग्रेजी शराब, अनुमानित ₹1.10 करोड़ मूल्य, मंडला में ₹22 लाख मूल्य की अवैध शराब, ग्वालियर में ₹11 लाख, राजगढ़ में ₹9.64 लाख, मुरैना में ₹5.23 लाख, खरगोन में ₹5 लाख, इंदौर में ₹3.50 लाख, सागर में ₹2.10 लाख, विदिशा में ₹1.35 लाख तथा पन्ना में ₹1.16 लाख मूल्य की अवैध शराब जप्त की गई।
प्रदेशभर में अब तक की गई संयुक्त कार्यवाहियों में कुल दो करोड़ चालीस लाख साठ हजार रुपये मूल्य की अवैध शराब एवं वाहन जब्त किए गए हैं। इन कार्रवाइयों में पुलिस ने अनेक तस्करों एवं अवैध शराब विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है तथा आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। आगामी दिनों में और अधिक सख्ती के साथ ऐसी कार्रवाइयाँ जारी रहेंगी। अवैध शराब के निर्माण, परिवहन या विक्रय में संलिप्त किसी को बख्शा नहीं जाएगा। मध्यप्रदेश पुलिस नशे के अवैध व्यापार एवं संबद्ध आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध अपने सतत, दृढ़ एवं निर्णायक अभियान को जारी रखेगी, ताकि राज्य में शांति, सुरक्षा एवं सामाजिक स्वास्थ्य को और अधिक सशक्त किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel best online casinos in new zealand jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş jasminbet betpark alobet alobet giriş alobet güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş matbet matbet giriş matbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş imajbet matbet sekabet vdcasino pusulabet grandpashabet holiganbet grandpashabet grandpashabet grandpashabet cratosroyalbet ibizabet casinowon onwin