धान की आवक से डबरा की सड़कों पर लगा जाम

ग्वालियर. डबरा कृषि उपजमंडी में धान की बम्पर आवक के बाद शुक्रवार को पूरे शहर में एक बार फिर जाम के हालात देखने को मिले। मंडी गेट के सामने बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली से जाम रहा तो जेल रोड भी जाम की चपेट में रही है। सबसे बड़ी बात है कि फिल्म स्टार और डब्ल्यू डब्ल्यू ई रेसलर सौरभ गुर्जन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर पुलिस प्रशासन की नाकामी पर सवाल उठाये है। वह सुबह 3 बजे जाम में फंसंे और कई घंटे के बाद अपने घर पहुंच पाये हैं।
आपको बता दें कि डबरा में ए ग्रेड की कृषि उपज मंडी है। यहां हजारों ट्रॉली धान की आवक होती है। हर बार जाम के हालात बनते हैैं स्थानीय प्रशासन किसानों को परेशानी न हो और आम नागरिक भी परेशान ना हो। इसके लिये हर बार प्लानिंग करता है पर नतीजा कुछ नहीं निकलता है।
प्रशासनिक की व्यवस्था फेल
इस बार फिर डबरा में पुलिस प्रशासन की वरिष्ठ अधिकारियों ने व्यापारियों को किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रोड मैप तैयार किया पर उस रोड मैप पर काम करना किसी ने भी मुनासिब नहीं समझा। जिसका नतीजा दीपावली की छुट्टी के बाद शुक्रवार को भितरवार रोड पर जाम के हालात ने स्पष्ट कर दिया कि स्थानीय प्रशासनिक की व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है।

