MP BJP की प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान, सुमेर सोलंकी और लता वानखेड़े, रणदिवे और कोठारी बनाये गये प्रदेश महामंत्री, मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल बने

भोपाल. मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की टीम की घोषणा हो गयी है। गुरूवार को बीजेपी केन्द्रीय मुख्यालय से लिस्ट जारी की गयी है। टीम हेमंत में लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी, गौरव रणदिवे और राहुल कोठारी को महामंत्री बनाया है। मौजूदा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल को पुनः मौका दिया गया है। अग्रवाल को विधानसभा चुनाव से पूर्व लोकेन्द्र पाराशर को हटाकर जिम्मेदारी सौंपी गयी है। रीवा संभाग के संगठन मंत्री रहे श्याम महाजन को प्रदेश कार्यालय का मंत्री बनाया गया है। 4 मोर्चो के अध्यक्षों में बदलाव किया गया है।


म्हामंत्री से उपाध्यक्ष बनाये गये रणवीर रावत
वीडी शर्मा की टीम में प्रदेश महामंत्री के तौर पर काम कर चुके पूर्व विधायक रणवीर सिंह रावत अब उपाध्यक्ष बनाये गये हैं। मनीषा सिंह का प्रमोशन किया गया है। भाजपा की प्रदेशमंत्री और विधायक मनीषा सिंह अब प्रदेश उपाध्यक्ष बनाई गयी है। पहले संभागीय संगठन मंत्री रहे शैलेन्द्र बरूआ, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गये है। सीएम के नजदीकी प्रभुलाल जाटव और ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गये है। कांतदेव सिंह एक बार फिर से प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गये है। एमपी युवा कल्याण आयोग के पूर्व अध्यक्ष निशांत खरे भी उपाध्यक्ष बने हुए हैं।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की टीम में नौ उपाध्यक्ष
रणवीर रावत, कांतदेव सिंह, प्रभुराम चौधरी, शैलेंद्र बरुआ,मनीषा सिंह, नंदिता पाठक, सुरेंद्र शर्मा, निशांत खरे. प्रभुलाल जाटव
इन्हें बनाया प्रदेश महामंत्री
लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी, राहुल कोठारी, गौरव रणदिवे
रणबीर रावत महामंत्री से उपाध्यक्ष बने
वीडी शर्मा की टीम में प्रदेश महामंत्री के तौर पर काम कर चुके पूर्व विधायक रणबीर सिंह रावत अब उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। मनीषा सिंह का प्रमोशन हुआ है बीजेपी की प्रदेश मंत्री और विधायक मनीषा सिंह अब प्रदेश उपाध्यक्ष बनाई गई हैं।
पहले संभागीय संगठन मंत्री रहे शैलेंद्र बरुआ बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हैं। सीएम के करीबी प्रभुलाल जाटव और ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। कांत देव सिंह एक बार फिर से प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। मध्य प्रदेश युवा कल्याण आयोग के पूर्व अध्यक्ष निशांत खरे भी उपाध्यक्ष बने हैं।

