राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान हेलीपैड धंसा, बाल-बाल बची जान
सबरीमाला. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार सुबह सबरीमाला मंदिर दर्शन के लिए जाते समय एक बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बचीं। उनका हेलीकॉप्टर केरल के पथानामथिट्टा जिले के प्रमादम स्थित राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में लैंडिंग के दौरान अचानक कंक्रीट के गड्ढे में धंस गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अग्निशमन दल ने तुरंत हेलीकॉप्टर को हाथ से धक्का देकर उन्हें बाहर निकाला। सौभाग्य से कोई घायल नहीं हुआ। राष्ट्रपति मुर्मू सुरक्षित सड़क मार्ग से पंबा के लिए रवाना हो गईं। मौसम खराब होने के कारण यह वैकल्पिक लैंडिंग साइट बनाई थी, जहां कंक्रीट पूरी तरह नहीं जमा था।
कैसे धंसे हेलीकॉप्टर के पहिए
एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि मौसम खराब होने की वजह से यह तय किया था कि राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग पंबा के पास निलक्कल में नहीं की जाए। उसके बाद स्टेडियम में लैंडिंग की योजना बनी थी, तो तुरंत ही मंगलवार देर रात स्टेडियम में हेलीपैड तैयार किया था। सुबह तक कंक्रीट पूरी तरह से जमा नहीं हो पाया। हेलीकॉप्टर के उतरते ही कंक्रीट में गड्ढे बन गए, जिसमें हेलीकॉप्टर धंस गया।

