LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

हिमाचल में बस पर पहाड़ी से मलबा गिरा, 15 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश. हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम यात्री बस पर पहाड़ से मलबा गिर गया। 18 मौतों का दावा किया है, जबकि एसपी ने 15 मौतों की बात कही है। वहीं 2 बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। एसडीआरएफ, पुलिस और लोकल लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। बिलासपुर के एसपी संदीप धवल ने बताया कि ज्यादातर मलबा हटाया जा चुका है। ऐसा लग रहा है कि बस में 17 ही लोग सवार थे। बस में बचे हुए मलबे को हटाने का काम जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कोई और यात्री बस में न दबा हो।
दरअसल, बिलासपुर के कई क्षेत्रों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। हादसा बरठीं के पास भलू में शाम 6:25 बजे हुआ। यह बस मरोतन से घुमारवीं जा रही थी। भलू के पास बस पर पहाड़ का मलबा गिर गया। बस की केवल छत नजर आ रही थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुई एक दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि से गहरा दुख हुआ है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। उन्होंने आगे लिखा- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş