सिंध नदीपुल पर हुई सड़क दुर्घटना में 5 गायों की मौत, 3 घंटे तक नहीं पहुंचा प्रशासन

ग्वालियर. डबरा-दतिया हाइवे पर सिंध नदी पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने गोवंश का टक्कर मार दी। दुर्घटना में 5 गायों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना मंगलवार की सुबह की है। मृत गोवंशों के सड़क पर पड़े रहने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वाहन लगातार निकल रहे है। मृत गोवंश सड़क पर पड़े हुए है। घटना डबरा के सिटी थाना इलाके अंतर्गत चांदपुर तिराहा के आगे हुई। यह स्थान ग्वालियर और दतिया की सीमाओं को जोड़ने वाले पुल पर है।
गौ सेवकों ने दी चक्काजाम की चेतावनी
गौ सेवक हरजिंदर रावत ने बताया कि प्रशासन को खबर देने के 3 घंटे के बाद भी कोई अधिकारी या कर्मचारी घटनास्थल पर नही पहुंचा। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर व्यवस्था नहीं सुधरनी तो वह सड़क पर चक्काजाम करेंगे।
तीन घंटे तक सड़क पर गौवंश पड़ा रहा
वीडियो सामने आने के बाद गौ सेवक घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने प्रशासन को खबर दी। हालांकि 3 घंटे निकल जाने के बाद भी प्रशासन की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *