चिराग जैन का अंतिम संस्कार ग्वालियर में किया जायेगा, परिजन शव से लेकर वापिस लौटे

ग्वालियर. इन्दौर के कनाडिया इलाके में शनिवार की सुबह ग्वालियर-भिंड के व्यापारी चिराग जैन की उनके ही पार्टनर ने चाकू मार कर हत्या कर मौके से फरार हो गये। घटना का पता चलते ही ग्वालियर के ललितपुर कॉलोनी स्थित काशी मेंशन में निवास करने वाले चिराग के पिता व्यापारी देवेन्द्र जैन (बाबा) और मां समेत अन्य परिजन इन्दौर के लिये रवाना हो गये थे। देर रात परिजन उद्योगपति बेटे का शव लेकर ग्वालियर लौट आये। रविवार की सुबह चिराग का ग्वालियर के लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जायेगा। 10 वर्ष पूर्व तक चिराग ग्वालियर में ही व्यापार करता था। व्यापार को बढ़ाने के लिये वह 8 वर्ष पूर्व इन्दौर चले गये थे।
क्या है मामला
इंदौर एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, मिलन हाइट्स के फ्लैट नंबर 806 में चिराग जैन अपने परिवार के साथ रहते थे। चिराग मूल रूप से मध्य प्रदेश के भिंड में अमायन के रहने वाले हैं, लेकिन अभी उनका पूरा परिवार ग्वालियर के ललितपुर कॉलोनी काशी मेंशन अपार्टमेंट में रहता है। चिराग की सांवेर रोड इंदौर में पाइप की फैक्ट्री है। तिलक नगर में रहने वाले बिजनेस पार्टनर विवेक जैन से पिछले कुछ समय से चिराग का विवाद चल रहा था। यह विवेक जैन भी भिंड का रहने वाला है। दोनों एक साथ बिजनेस के लिए इंदौर आए थे। शनिवार सुबह विवेक, चिराग से कुछ बात करने के लिए उसके घर पहुंचा था। घर में चिराग और विवेक के बीच कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ा कि विवेक ने घर में रखा चाकू उठाकर चिराग पर कई वार कर दिए। हमले में चिराग की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद विवेक मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने देखा कि घर का गेट खुला हुआ है और अंदर खून फैला हुआ है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा और आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
आटे फैक्ट्री मालनपुर में थी
पुलिस को जांच में पता चला है कि चिराग की कुछ वर्ष पूर्व ग्वालियर के पास भिंड के मालनपुर में आटा फैक्ट्री थी। वह माता-पिता के साथ रहता था। कुछ सालों से वह इंदौर में रह रहा था और यहां पर पिता देवेन्द्र जैन उर्फ बाबा रहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *