यातायात को अवरूद्ध कर रहे अस्थाई अतिक्रमण, कराई पेंच रिपेयरिंग
ग्वालियर – नगर निगम ग्वालियर द्वारा सुगम यातायात के लिये शहर की प्रमुख सड़को एवं बाजारों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही है। जिसके तहत पूर्व विधानसभा अंतर्गत झांसी रोड़ बस स्टैंड के बाहर फुटपाथ पर हाथ ठेले एवं गुमटी लगा कर किये गये अतिक्रमण को हटाया जाकर सामान जप्ती की कार्यवाही की गई। मेहराब साहब की तलैया हॉकर्स जोन के बाहर मुख्य मार्ग पर एवं जनकगन्ज डिस्पैन्सरी से छत्री मन्डी सहित मुख्य मार्गो एवं विभिन्न स्थानो पर खड़े यातायात मंे बाधक हाथ ठेलो, फुटपाथी दुकानो एव अन्य अस्थाई अतिक्रमण को मदाखलत दल (दक्षिण) द्वारा हटवाया गया तथा जप्त किए सामान को मदाखलत कार्यालय हुरावली रोड स्थित कार्यालय पर भिजवाया गया। महाराज बाडा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्थानों छापाखाना, गोरखी गेट, गोरखी स्काउट, टोपी बाजार, टाउन हॉल,गांधी मार्केट सहित मुख्य मार्गों एवं विभिन्न स्थानों पर लगे कट आउटों, पोस्टरों, बैनरों को मदाखलत दल (दक्षिण) द्वारा हटवाया गया।
यातायात को बनाया सुगम
नागरिकों की सुविधा एवं सुगम यातायात के लिए अभियान चलाकर बरसात में खराब हुई शहर की विभिन्न सड़कों पर तेजी से पेंच रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा है। निगम के अमले द्वारा निरंतर सुगम यातायात एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न सड़कों पर पेच रिपेयरिंग का काम किया जा रहा है। जिसके तहत आज विजया राजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के पास सूर्य नमस्कार गोलम्बर, अवाडपुरा मोड, धर्मेन्द्र डेयरी साईं नगर, रमाया होटल के पास से आकाशवाणी तक, बजरंग कॉलोनी गुप्तेश्वर रोड, चिरवाई नाका विक्की फैक्ट्री, मोडल टाउन कॉलोनी न्यू कलेक्ट्रेट के पास, संतोषी माता मंदिर मोहनपुर सहित अनेक स्थानों पर पेंच रिपेयरिंग कर यातायात को सुगम बनाया गया।
