GST में 12%, और 28% वाले स्लैब खत्म होंगे, रोजाना इस्तेमाल की चीजें सस्ती होंगी
नई दिल्ली. जीएसटी काउंसिल के मंत्रियों के समूह ने जीएसटी के 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत के स्लैब को खत्म करने की मंजूरी दे दी है। अब जीएसटी के सिर्फ दो स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत ही होंगे। लग्जरी आइटम्स 40 प्रतिशत के दायरे में आएंगे। ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स के संयोजक सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी दी। अभी जीएसटी के 4 स्लैब 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत होेंते है। जीओएम के बठैठ पर इसके संयोजक सम्राट चौधरी ने कहा कि हमने केंद्र सरकार के प्रस्ताव का समर्थन किया है जिसमें 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत के जीएसटी स्लैब को खत्म करने की बात की है।
सभी ने केंद्र के प्रस्तावों पर अपने सुझाव दिए। कुछ राज्यों ने कुछ आपत्तियां भी जताई। इसे जीएसटी काउंसिल के पास भेजा गया है जो इस पर फैसला लेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से कहा था कि इस साल दिवाली में बडा तोहफा मिलने वाला है। हम नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स लेकर आ रहे है। सामान्य लोगों के लिए टैक्स काम कर देंगे, रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो जाएगी, लोगों को बहुत फायदा होगा।
