Uncategorized

Uncategorized

सृजनपर्व – सितंबर 2025 : नारी शक्ति का उत्सव, कला, संस्कृति और शक्ति का अद्वितीय संगम


ग्वालियर: राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मासिक सांस्कृतिक श्रृंखला “सृजनपर्व” तानसेन सभागार में भव्यता और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस माह की थीम थी “नारी शक्ति”, जिसकी परिकल्पना एवं संयोजन डॉ. अंजना झा (डीन, छात्र कल्याण) ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। मंच पर मुख्य अतिथि डॉ. महिमा तारे, कुलगुरु डॉ. स्मिता सहस्रबुद्धे और कुलसचिव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रस्तुतियाँ
स्वरवाद्य विभाग – “शक्ति आह्वान” शीर्षक प्रस्तुति में सितार, वायलिन, बाँसुरी और तबला का अद्भुत संगम हुआ। संगीत निर्देशक डॉ. श्याम रस्तोगी के मार्गदर्शन में स्वर और लय की गूंज ने सृष्टि और देवी शक्ति का आभास कराया। कत्थक नृत्य विभाग – विभाग की प्रस्तुति “महिषासुर मर्दिनी” कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रही। देवी दुर्गा और महिषासुर के युद्ध प्रसंग को जिस जीवंतता और भावप्रवणता से प्रस्तुत किया गया, उसने पूरे सभागार को रोमांचित कर दिया।
डॉ. अंजना झा के निर्देशन में कामाक्षी शर्मा, साक्षी अरोरा, संजना भारद्वाज, नेहा जेरोनिया, नंदिनी जेरोनिया, अनन्या और प्रथा उपाध्याय ने ताल, लय और अभिव्यक्ति का अद्भुत संगम पेश किया। प्रत्येक आंदोलन में शक्ति, साहस और नारीत्व की गरिमा झलक रही थी। तेज़ चक्कर, नृत्याभिनय और भावपूर्ण मुद्राओं ने दर्शकों को बाँध लिया। यह प्रस्तुति न केवल एक नृत्य थी, बल्कि नारी की विजयगाथा का सशक्त सांस्कृतिक चित्रण थी, जिसने कार्यक्रम की आत्मा को परिभाषित किया।
चित्रकला एवं मूर्तिकला विभाग – विद्यार्थियों ने नारी शक्ति पर आधारित पेंटिंग्स और शिल्प का भव्य प्रदर्शन किया।
मूर्तिकला विभाग: रुचि जादौन, प्रतीक सिंह, नागवंशी, अमित तोमर, कुलदीप ठाकुर
चित्रकला विभाग: वैष्णवी गर्ग, अभिषेक कुमार अलख, अनस खान, आस्था राठौर, योगिता, अन्वेष सोनी, साक्षी तोमर, तनिष्क सिंह, कुशवाह, स्नेहा गुप्ता, प्रिया कुशवाह, साक्षु कुशवाह, विनय, रूपल माहौर, नुशरा, ऋतिका, सिद्धार्थ, वेदांत शिशांक
समापन
मुख्य अतिथि डॉ. महिमा तारे ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और ऊर्जा की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह आयोजन नारी शक्ति की सच्ची अभिव्यक्ति है।कुलगुरु डॉ. स्मिता सहस्रबुद्धे ने आशीर्वचन देते हुए विद्यार्थियों को सतत सृजनशीलता बनाए रखने का संदेश दिया।अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए और राष्ट्रगान की गूंज के साथ कार्यक्रम की गरिमामयी पूर्णाहुति हुई।
सारांश
“सृजनपर्व” का यह दूसरा संस्करण कला, संस्कृति और नारी शक्ति का अनुपम संगम सिद्ध हुआ। विशेषकर कत्थक नृत्य विभाग की ‘महिषासुर मर्दिनी’ प्रस्तुति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक ऊँचाई प्रदान की। यह आयोजन नारी शक्ति का उत्सव ही नहीं, बल्कि युवा कलाकारों के लिए प्रेरणा, ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का स्रोत बन गया।

Uncategorized

जिला न्यायालय का फैसला हाईकोर्ट ने किया रद्द, संभागायुक्त पुनः फैसला करेंगे

ग्वालियर. नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) और भूमि मालिकों के बीच चल रहे मुआवजा विवाद में ग्वालियर हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। न्यायालय ने शिवपुरी के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के आदेश को रद्द करते हुए मामले को पुनः मध्यस्थ (ग्वालियर संभागायुक्त) को भेज दिया है।
ममला राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-3 एबी रोड के चौड़ीकरण से जुडा हुआ है। वर्ष 2011-12 में शिवपुरी जिले की कोलारस तहसील के रामलता समेत अन्य गांवों की भूमि अधिग्रहित की गयी थी। जून 2013 में उपखंड अधिकारी ने मुआवजा तय किया था। असंतुष्ट किसानों ने 2014 में ग्वालियर संभागायुक्त कार्यालय के समक्ष अपील की। लेकिन अक्टूबर 2017 में मध्यस्थ ने किसानों की याचिका खारिज कर दी थी।
संभागायुक्त प्रकरण में पुनः फैसला सुनायेंगे
अब हाईकोर्ट ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए धारा 37 के तहत अपने विशेष अपीलीय अधिकार का प्रयोग किया और असाधारण परिस्थिति मानते हुए मामला दोबारा मध्यस्थ के पास भेज दिया। अब ग्वालियर संभागायुक्त सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद नये सिरे से फैसला करेंगे।
जिला अदालत ने निरस्त कर दिया था संभागायुक्त का आदेश
इसके बाद किसानों ने जिला अदालत का दरवाजा खटखटाया। अतिरिक्त जिला जज ने मध्यस्थ का आदेश निरस्त कर मामला वापस भेज दिया। इस आदेश को एनएचएआई ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि जिला अदालत को मामला वापस भेजने का अधिकार नहीं था। कानून के अनुसार अदालत केवल मध्यस्थ के निर्णय को बरकरार रख सकती है या रद्द कर सकती है।

 

Uncategorized

गरियाबंद में 3 करोड़ के इनामी नक्सली एनकाउंटर में मार गिराये, नक्सली बालकृष्ण पर था डेढ़ करोड़ रूपये का इनाम, 6 पुरूष, 4 महिलाओं के शव बरामद और बीजापुर में 2 नक्सली ढेेर

बीजापुर में मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर हो गए हैं। गरियाबंद में गुरुवार को10 नक्सली मारे गए। इनमें 1 करोड़ का इनामी बालकृष्ण भी शामिल है। - Dainik Bhaskar

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गुरूवार को जवानों ने एनकाउंटर में डेढ़ करोड़ रूपये के इनामी मोडेम बालकृष्ण सहित 1 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव शव बरामद कर लिये गये है। मोडेम बालकृष्ण ओडिशा स्टेट कमेटी का सचिव था। यह मामला मैनपुर थाना इलाल के मटाल पहाड़ी का है। जानकारी के अनुसार मारे गये नक्सलियों में 6 पुरूष और 4 महिलायें शामिल है। छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्रप्रदेश सरकार ने सभी पर 3 करोड लाख रूपये का इनाम घोषित किया था। सभी नक्सलियों के शव को लेकर जवानों की टीम लौट रही है। पोस्टमार्टम के लिये रायपुर लाया जायेगा। वहीं, बीजापुर जिले में शुक्रवार की सुबह जवानों 2 नक्सलियों को मार गिराया है। दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र से दोनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गये है। जवानों ने घटनास्थल से एक 303 राइफल सहित भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। बीजापुर एसपी जितेन्द्र यादव ने एनकाउंटर की पुष्टि की है।
गरियाबंद नक्सल मुठभेड़ की कहानी
दरअसल, मारे गये नक्सली मोडेम बालकृष्ण के गार्ड कैलाश ने आत्मसर्मण कर दिया था। इसी से पुलिस को मोडेम तक पहुंची और सारी गोपनीय जानकारी मिली। कैलाश द्वारा बताये गये ठिकानों में पुलिस ने निगरानी करना शु रू कर दिया। लोकेशन कंफर्म होते ही जवानों की टीम गुरूवार की सुबह मैनपुर के कुल्हाडी घाट पहुंची । इस बीच कुल्हाडी घाट से लगे पहाड़ी इलाके मटल में जवानों संयुक्त ऑपरेशन चलाया। एनकाउंटर में सेंट्रल कमेटी सदस्य उर्फ बालन्ना उर्फ मोडेम बालकृष्ण अपने 9 साथियों के साथ मारा गया। एसपी निखिल राखेचा ने इसकी पुष्टि की है।
STF, कोबरा और CRPF के जवानों ने मार गिराया
रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगल में सुरक्षाकर्मी नक्सल विरोधी अभियान पर थे, तभी STF, कोबरा बटालियन, CRPF और राज्य पुलिस के जवानों का सामना नक्सलियों से हो गया। रायपुर रेंज आईजी ने बताया कि जंगल में नक्सलियों के शव पड़े हुए थे। आईईडी लगे होने का भी खतरा था, इसलिए रात में सर्च ऑपरेशन नहीं किया जा सकता। फिलहाल, मुठभेड़ रुक गई है। जवान शवों को लेकर लौटेंगे, तो डिटेल में जानकारी दे पाएंगे।

Uncategorized

दिल्ली हाईकोर्ट में 3 बम रखे हैं, धमकी भरा ई-मेल के बाद खाली कराया गया दिल्ली हाईकोर्ट, जज और वकील बाहर निकले

कैंपस खाली कराया जा रहा; बम स्क्वॉड मौके पर पहुंचा, तलाशी जारी|देश,National - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली. हाईकोर्ट दिल्ली में शुक्रवार की दोपहर के दौरान मिली बम धमकी की खबर से हड़कंप मच गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार करीब 40 मिनट पहले एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ है। जिसमें न्यायालय परिसर में 3 बम रखे होने और दापेहर 2 बजे तक हाईकोर्ट खाली कराने का आदेश दिया गया था। मेल में कुछ सार्वजनकि रूप से जाने -पहचाने नेताओं के नाम और सियासी बयान भी दर्ज थे।
तत्काल सुरक्षा -प्रोटोकॉल लागू करते हुए सभी जजों को कक्षों से बाहर निकाला गया और वकीलों, स्टाफ तथा लोगों को कोर्ट परिसर खाली करने का निर्देश दिया गया।

Uncategorized

MP में फर्जी सिम बेचने वालों पर की गयी कार्यवाही, MP 7,500 सिम कम्बोडिया में एक्टिव हो रही है ठगी

भोपाल. आपका आधार कार्ड अगर गलत हाथों में चला जाये तो उससे ठगी, फर्जीकॉल और साइबर अपराध किये जा सकते है। ऐसा ही खेल फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले गैंग कर रहे थे। केन्द्रीय गृह मंत्रालय की संस्था इंडियन साइबर क्राइम को ऑर्डिनेशन सेंटर आई 4 सी से मिले इनपुट पर मध्यप्रदेश साइबर पुलिस ने ऐसे अपराधियों क खिलाफ 15 दिन का बड़ा अभियान चलाया है। ऐसा जांच में पता चला है कि कई दुकानदार आसानी से सिमकार्ड बेच देते थे। इसके लिये जरूरी दस्तावेज या तो नकली लगाये जाते थे या फिर असली पहचान पत्र की कॉपी का गलत उपयोग किया जाता था। इसी से अपराधियों को नया मोबाइल नम्बर मिल जाता था। जिसका उपयोग ठगी और साइबर फ्रॉड में होता था।
इसमें 20 जिलों में जांचकर 94 संदिग्ध सिम विक्रेताओं की पहचान की गयी है। इनमें से 44 को गिरफ्तार किया गया है इनके पास से लगभग 4,500 फर्जी सिमकार्ड का पता चला है। जिनका उपयोग देशभर और विदेशों से सक्रिय साइबर अपराधी कर रहे थे। यह गैंग कम्बोडिया, थाईलैंड, झारखंड, बंगाल, बिहार, राजस्थान, दिल्ली और उत्तरप्रदेश तक फैले हुए थे।
राज्य साइबर एसपी प्रणय नागवंशी ने बताया है कि इस कार्यवाही के लिये 6 अधिकारियों की एक विशेष टीम बनाई गयी थी। जिन विक्रेताओं ने 100 से अधिक फर्जी सिम बेचे थे। उनकी जांच राज्य साइबर पुलिस ने अपने हाथ में ली है। वहीं से 50 से 100 सिम बेचने वालों पर कार्यवाही जिलों की पुलिस ने की है।
आधार से सिमफ्रॉड कैसे करते हैं
कई बार दुकानदार ग्राहक का थम्ब इंप्रेशन मशीन मे ंसेव कर लेते हैं। आधार की फोटो कॉपी के साथ फर्जी सिम एक्टिवेट कर देते हैं। कुछ साइबर अपराधी बायोमेट्रिक क्लोनिंग कर नकली थम्ब इंप्रेशन बनाकर सिम ले लेते हैं। कई टेलीकॉम एजेंट भी फ्रॉड में शामिल होते हैं।
सलाह: थंब इम्प्रेशन देने के बाद मशीन साफ करवाएं और आधार की फोटो कॉपी पर तारीख-साइन करें।
मेरे नाम पर कितनी सिम, कैसे पता करें?
आपके नाम पर कितनी सिम सक्रिय हैं, यह जानने के लिए सरकारी वेबसाइट https://tafcop.sancharsaathi.gov.in या https://sancharsaathi.gov.in पर जाएं, अपना नंबर डालें और OTP से लॉग इन करें।
ज्यादा सिम मिलें तो क्या करें?
पोर्टल पर ‘This is not my number’ या ‘Deactivate’ पर क्लिक करके आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
शिकायत कहां दर्ज कराएं?
साइबर क्राइम के लिए 1930 पर कॉल करें या https://cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।
कितनी सिम ली जा सकती हैं?
एक व्यक्ति के नाम पर अधिकतम 9 सिम ली जा सकती हैं। जम्मू-कश्मीर, असम व पूर्वोत्तर राज्यों में सीमा 6 सिम।
खतरा बड़ा… क्योंकि सिम आम उपभोक्ताओं के नाम पर हो सकते हैं, सिम बेचने वाले आधार कार्ड का दुरुपयोग करते हैं

Uncategorized

ब्यावरा का कामरान जाकिर नाइक की ब्रेन वॉशिंग से बना आतंकी, बड़े शहर में थी ब्लास्ट करने की प्लानिंग

पैन इंडिया टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
भोपाल/ब्यावरा. राजगढ़ के ब्यावरा से पकड़ा गया आतंकी कामरान कुरैशी भारत के भगौड़े इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के वीडियो देखकर कट्टर बना। इसी से उसकी ब्रेन वॉशिंग हुई है। उसने स्वीकार किया है कि वह गजवा-ए-हिंद के लिये कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ावा देने वाले वाट्सएप ग्रुप के जरिये असरार दानिश के संपर्क में आया था। असरार दानिश पाकिस्तान हैंडलर के निर्देश पर चल रहे टेरर मॉड्यूल का हेड है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार कामरान को दानिश ने धन मुहैया कराया। उसे और सदस्य बनाने के लिये कहा। कामरान और दानिश खिलाफत से जुड़ी ट्रेनिंग एक्टिविटी शुरू करने के लिये जमीन खरीदने की भी प्लानिंग कर रहे थे । कामरान उर्फ समर खान को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार को एमपी के राजगढ़ के ब्यावरा से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया है क वॉट्सएप ग्रुप में तारिक मसूद, तारिक जमील और जाकिर नाइक जैसे कट्टरपंथी मौलवियों के वीडियो चरमपंथी विचारधारा को बढ़ावा देने के लिये शेयर किये थे।
बड़े शहर में ब्लास्ट करने की थी योजना
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान हैंडलर से संचाचित पेन इंडिया टेरर मॉड्यूल का खुलासा करते हुए कामरान सहित 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल ने बताया है कि आतंकी समूह त्योहारों से पहले किसी बड़े शहर में ब्लास्ट करने की योजना बना रहा था। गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ जारी है। पुलिस का उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होंगे।
कामरन के घर मुंह ढ़ककर घुसी थी दिल्ली पुलिस
दरअसल, बुधवार10 सितम्बर की सुबह 5.30 बजे ब्ष्यावरा की शहीद कॉलोनी के एक साधारण घर में अनाचक मुंह ढके हथियारबंद लोग घुसे। यह देखकर घरवाले डर गये। हथियारबंद लोगों ने बिस्तर से खींचकर एक युवक का उठाया, मोबाइल और धार्मिक किताबें उठा ले गये। परिवार समझ ही नहीं पाया कि यह लोग क्रिमिनल हैं या पुलिसवाले। बाद में खुलासा हुआ है कि जिस युवक को उठाया गया वह पाकिस्तान हैंडलर के निर्देश पर चल रहे टेरर मॉड्यूल से जुड़ा आतंकी कामरान है। उसे पकड़ने वाले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के लोग थे।
बेटे को जाल बिछाकर फंसाया गया-पिता बोले
कामरान के पिता अब्दुल रशीद ने कहा- ‘अगर मेरा बेटा गलत कामों में लिप्त होता तो हमसे पैसे क्यों मांगता? वह तो कभी-कभी कहता था कि 100 रुपए दे दो या 500 रुपए चाहिए, क्योंकि समय पर तनख्वाह नहीं मिली।’ उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी वाली सुबह का मंजर बेहद डरावना था। सुबह करीब 5:30 बजे मुंह ढंके कुछ लोग अचानक घर आए और दरवाजे को लात मारकर खोल दिया। हमारा गेट बारिश के कारण बंद नहीं होता था, तो डंडा फंसाकर रखते थे। हम घबरा गए कि आखिर ये लोग कौन हैं। उन्होंने मेरे बेटे को बिस्तर से खींचकर उठाया, उसका मोबाइल छीन लिया और बिस्तर भी फेंक दिया। मेरा भी मोबाइल ले लिया लेकिन बाद में लौटा दिया। घर में रखी धार्मिक किताबें उठा ली गईं। जब हमने पूछा कि आप कौन हैं, तो उनमें से एक ने कहा – ‘मैं मुसलमान हूं’ और बोला कि आपका बेटा ऑनलाइन बातचीत करता है।”

Uncategorized

5 वर्ष पूर्व स्टॉप बनवाया गया स्टॉप डैम टूटा, एक ओर का हिस्सा टूटा, पीने के पानी की आपूर्ति होगी प्रभावित

ग्वालियर. भितरवार नगर की पार्वती नदी पर स्थित स्टॉप डैम में रात के वक्त एक ओर से दरार आ गयी है। इस वजह से डैम में संग्रहित पानी नदी में बहने लगा है। सुबह जब स्थानीय लोगों ने यह देखा तो उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह स्टॉप डेम नगर परिषद भितरवार द्वारा लगभग 5 वर्ष पूर्व बनवाया गया था। इसका निर्माण दिया दाह घाट के किनारे करोड़ रूपये की लागत से किया गया था। डैम का मुख्य उद्देश्य गर्मी के मौसम में नगर के लिये पर्याप्त पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करना थी।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद् के अधिकारियों ने डैम के निर्माण में भ्रष्टाचार किया है। उनका कहना है कि अधिकारियों द्वारा उचित निगरानी न किये जाने की वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। भितरवार के एसडीएम राजीव समाधिया ने बताया है कि उन्हें डैम के क्षतिग्रस्त होने की खबर मिली है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने और मरम्मत करने के निर्देश दिये है। हालांकि अभी तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।

Uncategorized

डिस्कस थ्रो में श्योपुर की प्रिंशी धाकड एवं 200 मीटर दौड में पलक बघेल विजेता

श्योपुर, 69वी संभाग स्तरीय तीन दिवसीय शालेय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन खेल परिसर ढेगदा में जारी है, प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज पैदल चाल, डिस्क थ्रो, भाला फेक, दौड तथा हाईजम्प की प्रतियोगिताएं संपन्न हुई।
खेल परिसर ढेगदा में आयोजित 3 दिवसीय शालेय प्रतियोगिता के दौरान एथेलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाए दौड, हर्डल रेस, लॉग जम्प, हाई जम्प, हेमर थ्रो, जेबलिन थ्रो, डिस्क थ्रो आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में श्योपुर सहित शिवपुरी, मुरैना, ग्वालियर, भिण्ड, दतिया, अशोकनगर, गुना की टीमें भाग ले रही है, लगभग 400 खिलाडी तथा 50 से अधिक स्पोर्टस आफिसर्स भागीदारी कर रहे है।
शिक्षा विभाग के क्रीडा अधिकारी अजय त्रिवेदी एवं सहयोगी देवेन्द्र सिकरवार ने बताया कि शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन संपन्न हुई 5 हजार मीटर पैदल चाल के अंडर-17 ग्रुप के बालक वर्ग में रामचंद्र ढेगुला ग्वालियर तथा 3 हजार मीटर पैदल चाल के अंडर-17 गु्रप बालिका वर्ग में मुरैना की निहारिका राठौर विजेता रही।
200 मीटर दौड के अंडर-17 में गुना के धार्मिक तथा बालिका वर्ग में गुना की परी ने रेस जीतकर विजेता बनें। 800 मीटर अंडर-17 बालक वर्ग में शिवपुरी के नीतेश और बालिका वर्ग में मुरैना की मुस्कान प्रथम स्थान पर रहें और विजेता बनें। 400 मीटर अंडर-17 बालक वर्ग में ईशान गुप्ता ग्वालियर, बालिका वर्ग में पूर्वी गुर्जर शिवपुरी तथा अंडर-14 बालक वर्ग में अभिषेक तोमर मुरैना एवं बालिका वर्ग में मुस्कान भिण्ड विजेता रहें।
200 मीटर अंडर-14 के बालक वर्ग में ईकम सिंह ग्वालियर तथा बालिका वर्ग में पलक बघेल श्योपुर विजेता रहें। हाईजम्प प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में गौरव कोठारी मुरैना, बालिका वर्ग में निशा सेमिल मुरैना तथा अंडर-14 बालक वर्ग में लक्ष्य अग्रवाल ग्वालियर, बालिका वर्ग में प्रीत शर्मा गुना विजेता रहें।

Uncategorized

तेजी से किया जा रहा सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग का कार्य

ग्वालियर – नगर निगम ग्वालियर द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं सुगम यातायात के लिए अभियान चलाकर बरसात में खराब हुई शहर की गांरटी पीरियड की सड़कों पर ठेकेदार द्वारा एवं अन्य विभिन्न सड़कों पर नगर निगम द्वारा तेजी से पेंच रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा है।
सहायक यंत्री ने बताया कि नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार निगम के अमले द्वारा निरंतर सुगम यातायात एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए गांरटी पीरियड की सड़कों सहित विभिन्न सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग का काम किया जा रहा है। जिसके तहत आज छप्पर वाला पुल लोक प्लाजा से ऊॅट पुल तक, सनवीन होटल सिटी सेंटर से विद्युत विभाग मोड तक बाल भवन रोड, मंाडरे की माता से आमखो मोड तक, गुडा बत्ती सब्जी मंडी एवं अवाडपुरा, हुरावली गोयल वाटिका के सामने, लक्की टेलर्स के बगल वाली रोड, साठपुटा रोड आदित्यपुरम, लक्ष्मीनारायण विाहर, नगर निगम कॉलोनी मुरार, सागर अपार्टमेंट के सामने काल्पीब्रिज, सरला फार्म कॉलोनी मॉडर्न ब्रेड एजेंसी के बगल में, सिरोल रोड पर, ट्रांसपोर्ट नगर, पुरानी छावनी पाईप की पुलिया, बालगोपाल कॉलोनी आर्मी स्कूल के पास, सती विहार कॉलोनी लधेडी चार शहर का नाका, रघुकुल नगर, बेलदारों का पुरा, लुहारों की पुलिया, अयोध्या नगरी गोल पहाडिया, आउखाना घासमंडी, बिरला नगर, आनंद नगर बी ब्लॉक, चार शहर का नाका रानीपुरा, अभिनंदन वाटिका आदित्यपुरम सहित अनेक सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग कर यातायात को सुगम बनाया गया।

Uncategorized

BJP नेता ने किया आत्महत्या का किया प्रयास, महिला के साथ अश्लील वीडियो सामने आया था, महिला बोली मेरे होने वाले पति हैं, हालत नाजुक

भोपाल. भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व मंडल महामंत्री जीत निशोदे ने गुरूवार को फांसी के फंदे पर लटकर आत्महत्या का प्रयास किया है। निशोदे का हाल ही में एक महिला के साथ अश्लील वीडयो सामने आया था। मंगलवार को हंगामा बढ़ा तो पार्टी ने जीत निशोदे का युवा मोर्चा क मंडल महामंत्री पद से हटा दिया था। पूरे घटनाक्रम से डिप्रेशन में आये जीत ने गुरूवार दोपहर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। फांसी के फंदे से उतारकर परिजन ने जीत ने शाहपुरा के पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
चार कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं पर महिला ने लगाया आरोप
वयरल वीडियो में जीत निशोदे के साथ जो महिला है। उसने वीडियो जारी कर 4 कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं पर आरोप लगाये हैं। महिला ने बताया है कि कांग्रेस के कुछ लोगों ने मिलकर मेरे और मेरे होने वाले पति का निजी वीडयो को चोरी-छिपे बनाकर वायरल कर दिया। इनमें अंकित दुबे शामिल है। मेरे होने वाले पति बीजेपी में है। राजनीति से जुड़े हैं। उन लोगों ने बदनाम करने के लिये ऐसा किया है। मैंने शाहपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। लेकिन वह लोग आनाकानी कर रहे है। क्योंकि उन लोगों पर प्रेशर पड़ रहा है। इसलिये वह लोग कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। मैं चाहती हूं कि इन पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाये।