मप्र छत्तीसगढ़

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में भूकंप के झटके, घरों से बाहर भागे लोग, रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई तीव्रता

बड़वानी. मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक बड़वानी जिले के अंजड़ थाना इलाके के मोहिपुरा गांव में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई है। लोगों के मुताबिक बुधवार दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर भूकंप आया और घर के बर्तन और फंखे हिलने लगे। दहशत में लोग घरों से भागकर बाहर आ गए। लोगों का कहना है कि करीब 2 मिनट तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
धरती डोली तो दहशत में आए लोग
अंजड़ थाना क्षेत्र के मोहीपुरा गांव में भी बुधवार दोपहर 12.48 बजे हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिले में स्थित भूकंप केंद्र में लगी एमईक्यू मशीन में ये कंपन रिक्टर स्केल पर 3.6 दर्ज हुआ। नर्मदा नदी किनारे बसे मोहिपुरा गांव व अन्य गांवों के लोगों ने घरों में रखे बर्तन, फर्नीचर और पंखों को हिलते देखा। मोहिपुरा निवासी लोकेेद्रसिंह तोमर ने बताया कि वे घर में थे तभी अचानक जमीन में कंपन हुआ और भारी वाहन निकलने जैसा अहसास हुआ। वे तत्काल घर के बाहर निकले। सोशल मीडिया व फोन से संपर्क करने पर हल्का भूकंप होने की जानकारी मिली, जिससे लोगों में डर और दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल भूगर्भीय हलचल से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि प्रशासन द्वारा अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। दिनभर क्षेत्र में भूकंप को लेकर चर्चाएं चलती रहीं।
3.6 मापी गई रिक्टर स्केल पर तीव्रता
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज की गई है। भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप केन्द्र की वेबसाइट पर भी 12 बजकर 48 मिनट पर भूकंप आने की पुष्टि हुई है और भूकंप की तीव्रता 3.4 दर्ज की गई है। शहर में स्थापित भूकंप केंद्र के ऑपरेटर हुकुम कुमार ने बताया कि हर दिन सुबह नर्मदा नगर (पुनासा, खंडवा) सेंटर से रिपोर्ट जारी होती है। बुधवार दोपहर को बड़वानी जिले के अंजड़ क्षेत्र में जमीन में हलचल दर्ज की गई है। ये मशीन 40 से 50 किलोमीटर क्षेत्र में जमीनी हलचल की तीव्रता दर्ज करती है।
उज्जैन से 178 किमी दूर था भूकंप का केन्द्र
भूकंप केन्द्र के अधिकारियों के मुताबिक भूकंप का केन्द्र उज्जैन से 178 किमी दूर दक्षिण-पश्चिम में था। जो गुजरात के सूरत से 217 किमी पूर्व-उत्तर और महाराष्ट्र के नासिक से 232 किमी उत्तर-उत्तर-पूर्व में स्थित था।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

कश्मीर के शोपियां में 14.5 किलो IED बरामद, बड़ा हमला टला

जम्मू कश्मीर. जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सुरक्षाबलों की सतर्कता ने एक संभावित बड़े आतंकी हमले को नाकाम कर दिया। भारतीय सेना की चिनार कोर और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर एक संयुक्त अभियान में 14.5 किलो का शक्तिशाली (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद कर उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। यह पूरा ऑपरेशन जैनापोरा इलाके के चित्रगाम के पास चलाया गया। सेना ने इस कार्रवाई को ऑपरेशन चित्रगाम नाम दिया। अधिकारियों के मुताबिक, यह इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस बेहद खतरनाक था, इसे हाई एक्सप्लोसिव से तैयार किया गया था और इसमें रिमोट कंट्रोल से विस्फोट करने की व्यवस्था भी थी।
सुबह की तलाशी में मिला खतरनाक जाल
जानकारी के अनुसार, यह बम जैनापोरा-चित्रगाम सड़क पर लगाया गया था। सुरक्षाबलों की रोजाना होने वाली जांच (जिसे सैनिटाइजेशन कहा जाता है) के दौरान इसे सुबह-सुबह देखा गया। आशंका है कि इसका निशाना सुरक्षा बलों के वाहन थे । जैसे ही इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस की सूचना मिली, तुरंत बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात रोक दिया गया, ताकि किसी तरह का खतरा न रहे। इसके बाद विशेषज्ञों ने बेहद सावधानी के साथ इस विस्फोटक को निष्क्रिय किया।
लगातार जारी है सतर्कता अभियान
जम्मू-कश्मीर में सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियां रोज सुबह सड़क मार्गों की जांच करती हैं। इसे रोड ओपनिंग पार्टी की कार्रवाई कहा जाता है। इस प्रक्रिया का मकसद यही होता है कि कहीं भी छिपे ऐसे खतरनाक विस्फोटकों को पहले ही ढूंढ लिया जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में UCC की तैयारी तेज, CM मोहन यादव ने गृह विभाग को दिया 6 महीने का अल्टीमेटम

भोपाल. मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी तेज कर दी है। सरकार का लक्ष्य इस ऐतिहासिक कानून को इस साल दिवाली तक अमलीजामा पहनाने का है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गृह विभाग को अगले छह महीनों के भीतर विधेयक का मसौदा तैयार करने का निर्देश दिया है। इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए जल्द ही एक राज्य स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें कानूनी विशेषज्ञ, प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह समिति उत्तराखंड और गुजरात द्वारा लागू किए गए यूसीसी कानूनों का गहन अध्ययन करेगी।
शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी
दिसंबर 2022 में, तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति बनाने का संकल्प लिया था। हालांकि, विधानसभा चुनावों की व्यस्तता के कारण यह योजना ठंडे बस्ते में चली गई थी। अब मोहन यादव सरकार ने इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड मॉडल का विश्लेषण शुरू कर दिया है, जो 27 जनवरी 2025 से देश में समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला राज्य बन चुका है।
क्या हैं यूसीसी की विशेषताएं?
लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण
समान नागरिक संहिता का सबसे क्रांतिकारी प्रभाव महिलाओं की स्थिति पर पड़ेगा। यह कानून धर्म से ऊपर उठकर सभी महिलाओं को समान अधिकार देता है। इसमें बेटियों को पिता की संपत्ति में बेटों के समान अधिकार प्राप्त होगा। साथ ही तलाक की प्रक्रिया अब मजहबी परंपराओं के बजाय कानूनी और पारदर्शी होगी, जिससे महिलाओं का शोषण रुकेगा। इसके अलावा तलाक के बाद गुजारा भत्ता पाने के नियम सभी के लिए एक समान और स्पष्ट होंगे, जिससे महिलाओं का भविष्य सुरक्षित होगा।
वैवाहिक कुरीतियों पर अंकुश
एक से ज्यादा शादी करने की प्रथा पर पूर्ण प्रतिबंध लगेगा। यह नियम समाज में महिलाओं को बढ़ावा देगा। विवाह का अनिवार्य पंजीकरण होने से धोखाधड़ी और बाल विवाह जैसे मामलों में कमी आएगी। समान नागरिक संहिता आधुनिक सामाजिक बदलावों को भी कानून के दायरे में लाता है। इसके तहत लिव-इन में रहने वाले जोड़ों को जिला प्रशासन के पास अपनी जानकारी दर्ज करानी होगी। इससे सुरक्षा और जवाबदेही तय होगी। साथ ही लिव-इन संबंधों से जन्म लेने वाले बच्चों को ‘अवैध’ नहीं माना जाएगा। उन्हें कानूनी मान्यता और माता-पिता की संपत्ति में पूर्ण अधिकार मिलेगा। हिंदू जागरण मंच जैसे संगठनों का मानना है कि ‘लव-जिहाद’ और ‘भूमि-जिहाद’ जैसी समस्याओं पर लगाम कसने के लिए समान नागरिक संहिता एक प्रभावी हथियार साबित होगा।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP-राजस्थान के बीच नई रेल लाइन, यह होगा किराया

भोपाल. मध्यप्रदेश के रेल यात्रियों को 2026 के अंत तक एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। भोपाल-रामगंज मंडी नई रेल लाइन परियोजना तेजी से अंतिम चरण में पहुंच रही है, जिसके पूरा होने पर प्रदेश के कई हिल और दूरदराज इलाकों में पहली बार ट्रेन पहुंचेगी और राजस्थान से सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा।हाल ही में कोटा मंडल के अंतर्गत खिलचीपुर-राजगढ़ सिटी (17.8 किमी) रेलखंड पर रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सफल स्पीड ट्रायल भी किया गया। यह ट्रायल इस रूट पर जल्द यात्री सेवा शुरू होने का संकेत माना जा रहा है।


कितना काम हुआ, कितना बाकी
करीब 276 किलोमीटर लंबी इस रेल परियोजना में अब तक 187 किलोमीटर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसमें शेष 89 किलोमीटर का कार्य मार्च 2026 तक वित्तीय वर्ष 2026-27 से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे कई स्टेशन
इस परियोजना के तहत मध्यप्रदेश के राजगढ़ और सीहोर जिले के कई स्टेशन पहली बार रेल नक्शे पर आएंगे। इनमें पिपलहेड़ा, सोनकच्छ, नरसिंहगढ़, जमुनियागंज, कुरावर, श्यामपुर, दुराहा, झारखेड़ा, मुगलियाहाट, आदि शामिल हैं। इन क्षेत्रों के लोग अब तक सड़क मार्ग पर निर्भर थे, लेकिन रेल सेवा शुरू होने के बाद भोपाल और राजस्थान के शहरों तक पहुंच आसान हो जाएगी।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में पुलिस पर फायरिंग करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर. शराब दुकान के मैनेजर पर ढाई घंटे में दो बार हमला करने और उसके रिश्तेदार को गोली मारने वाले बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस की पनिहार के मिर्चा गांव में आरोपियों से आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। बदमाशों ने खेतों में पुलिस को घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि पांच आरोपी फरार हो गए थे। बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए झांसी रोड के शीतला माता मंदिर रोड से फरार पांचों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही मामले के सभी सात आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
पुलिस टीम ने शीतला माता मंदिर रोड पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकडा
टीआई शक्ति सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि हत्या के प्रयास और पुलिस पर फायरिंग करने वाले आरोपी शीतला माता मंदिर रोड पर दो कारों में देखे गए हैं और जिले से भागने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही एसआई आकाश वर्मा, एसआई राजवीर सिंह यादव, आरक्षक श्याम, रामवीर और अंगद को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम ने शीतला माता मंदिर रोड पर घेराबंदी की। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो और क्रेटा कार आती दिखाई दी। पुलिस को देखते ही कार सवारों ने वाहन की गति बढ़ाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर दोनों कारों को रोक लिया गया।
ये आरोपी पकड़े गए
ये आरोपी पकड़े गए पुलिस ने घेराबंदी कर अमरेश गुर्जर, भूपेंद्र सिंह गुर्जर, बंटी गुर्जर, सतेंद्र गुर्जर और गजेंद्र सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया। इनके दो साथी शैलेन्द्र गुर्जर और गिर्राज गुर्जर को एक दिन पहले ही पकड़ा जा चुका था। आरोपियों के कब्जे से एक क्रेटा और स्कॉर्पियो कार के अलावा अधिया, .315 बोर की राइफल और कारतूस बरामद किए गए हैं।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

उपचुनाव की तैयारियां तेज, BJP नरोत्तम मिश्रा पर ही दांव लगाएगी

दतिया. कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती को सहकारिता बैंक भ्रष्टाचार मामले में मध्य प्रदेश एमएलए कोर्ट द्वारा दोषी करार देते हुए तीन साल की सजा सुनाई गई है। इसके बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता भी शून्य घोषित कर दी गई है। कोर्ट में राजेंद्र भारती के केस की सुनवाई भी आगे बढ गई है। इस बीच बीजेपी दे दतिया में उपचुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात की जिससे राजनैतिक सरगर्मी बढ गई। राजेंद्र भारती दतिया से पिछले चुनाव में नरोत्तम मिश्रा को हराकर ही विधायक बने थे। यही वजह है कि दोनों नेताओं की इस मुलाकात को दतिया में संभावित उपचुनाव की तैयारियों से जोडकर देखा जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष व नरोत्तम मिश्रा के बीच आधा घंटे तक चर्चा चली
दतिया से कांग्रेस विधायक रहे राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद सियासी चहलकदमी तेज हो गई है। भाजपा ने तो अंदरखेमे अभी से उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पूर्व ग्रहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बीच राजधानी में बंद कमरे में तकरीबन आधा घंटे तक चर्चा चली। प्रदेश अध्यक्ष के भोपाल स्थित आवास में यह मुलाकात हुई। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा ने अभी से इस सीट को लेकर गुणा-भाग शुरू कर दिया है।
27 साल पुराने मामले में भारती को कोर्ट से झटका
दतिया से कांग्रेस विधायक रहे राजेंद्र भारती को दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बीते दिनों 27 साल पुराने एक बैंक फ्रॉड मामले में दोषी पाया था। उन्हें विभिन्न मामलों में अधिकतम तीन साल की सजा मिली। उधर कोर्ट का फैसला आते ही उसी दिन विधानसभा सचिवालय ने उनकी विधायकी निरस्त कर दी। हालांकि एक्शन नियमों के अनुरूप हुए, लेकिन कांग्रेस ने इसे सरकार की साजिश करार दिया था।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

जलती कार 3 युवकों ने कूदकर बचाई जान, देखते-देखते जलकर राख हो गयी स्विफ्ट कार

मुरैना. नेशनल हाइवे 44 पर ग्वालियर से मुरैना की तरफ आ रही एक सफेद मारूति स्विफ्ट कार में छौंदा टोल प्लाजा के पास रात 11.30 बजे अचानक आग लग गयी। आग इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार 3 युवकों ने कूंदकर अपनी जान बचाई। आग लगने की खबर पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो गयी। वर्तमान में आग लगने की वजह अज्ञात है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की तकनीकी जांच शुरू कर सुबह युवकों से पूछताछ करने की बात कह रही है। मुरैना की ओर आते समय नेशनल हाईवे 44 पर छौंदा पुल प्लाजा के पास सफेद स्विफ्ट कार मे अचानक आग भड़क उठी। आग लगतंे ही कार 3 युवकों ने तत्काल बाहर कूद कर अपनी जान बचाई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सिविल लाइन पुलिस और दमकल को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह अभी अज्ञात है। पुलिस की तकनीकी जांच के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है-टीआई
सिविल लाइन थाना प्रभारी टीआई उदयभान यादव के अनुसार, “ग्वालियर तरफ से मुरैना आने वाली साइड में चलती स्विफ्ट कार में अचानक आग लगी। आग इतनी भीषण थी कि दमकल आते आते खाक हो गई। दमकल ने आग पर काबू पाया। नोकल के ही लोग बताए गए है । सुबह पूछताछ करेंगे तो पता चलेगा कि कौन लोग थे किसको कार थी फिलहाल इस मामले में कोई जन हानि नहीं हुई है सब ठीक है।”

Newsमप्र छत्तीसगढ़

वन रक्षक को ट्रैक्टर से कुचला तो घटनास्थल पर हुई मोत, अवैध परिवहन को रोकने गयी थी टीम

आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर की तस्वीरें पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। - Dainik Bhaskar

मुरैना. रेत माफिया ने अवैध परिवहन पर कार्यवाही करने गयी वन विभाग की टीम पर अटैक कर दिया हे। बदमाशों ने वनरक्षक हरकेश गुर्जर को ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचल दिया है। उनकी घटनास्थल पर ही मोत हो गयी, घटना दिमनी थाना इलाके में रानपुर गांव चौराहे के पास बुधवार की सुबह लगभग 6 बजे की है। पुलिस ने बताया है कि अवैघ रेत परिवहन की खबर मिलने पर वन विभाग की 6 सदस्यीय टीम कार्यवाही करने पहुंची थी। इसी बीच चालक विनोद कोरी ने रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भागने का प्रयास भी किया। वन रक्षक हरकेश गुर्जर को रोकने के लिये आगे आई तो विनोद उनके कुचल दिया। फिर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग निकला। पास ही बने पेट्रोल -पंप के सीसीटीवी में आरोपी विनोद कोरी की तस्वीरे कैद हुई है। कलेक्टर लोकेशकुमार जांगिड़, एसपी समीर सौरभ और डीएफओ हरिश्चन्द्र बघेल भी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों से बात की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है।

देखिए, 8 तस्वीरें…

वन रक्षक हरकेश गुर्जर के शव को जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
वन रक्षक हरकेश गुर्जर के शव को जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, एसपी समीर सौरभ और डीएफओ हरिश्चंद्र बघेल ने मौके का मुआयना किया।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, एसपी समीर सौरभ और डीएफओ हरिश्चंद्र बघेल ने मौके का मुआयना किया।
वन रक्षक को कुचलने के बाद विनोद कोरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचा।
वन रक्षक को कुचलने के बाद विनोद कोरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचा।
पेट्रोल पंप परिसर में घुसते वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटते-पलटते बची।
पेट्रोल पंप परिसर में घुसते वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटते-पलटते बची।
ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर विनोद पेट्रोल पंप परिसर के अंदर चला आया।
ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर विनोद पेट्रोल पंप परिसर के अंदर चला आया।
विनोद ने पेट्रोल पंप पर रेत खाली की।
विनोद ने पेट्रोल पंप पर रेत खाली की।
विनोद कोरी ने पेट्रोल पंप कर्मचारी से पैसे लिए। गिनकर जेब में रखे।
विनोद कोरी ने पेट्रोल पंप कर्मचारी से पैसे लिए। गिनकर जेब में रखे।
वन रक्षक हरकेश गुर्जर के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
वन रक्षक हरकेश गुर्जर के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है

कलेक्टर बोले- आरोपी को जल्द पकड़ेंगे
कलेक्टर जांगिड़ ने दैनिक भास्कर से फोन पर चर्चा में बताया कि उन्होंने घटना स्थल का मुआयना किया है। पुलिस को आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देने के निर्देश दिए हैं। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। एडिशनल एसपी सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा, ‘दिमनी थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। इलाके में अतिरिक्त फोर्स भेजी गई है।’
वन विभाग ने 3 आरोपियों के नाम दिए
वन विभाग के गेम रेंज अधिकारी वीर कुमार तिर्की द्वारा दिमनी थाने में दिया गया आवेदन लगा है। इसमें तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई है। इनमें ट्रैक्टर मालिक सोनू चौहान और पवन तोमर समेत ड्राइवर विनोद कोरी के नाम हैं। ट्रैक्टर सोनू और पवन ने साझेदारी में खरीदा था। आवेदन के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे वन विभाग की टीम सरकारी गाड़ी नंबर MP02 ZA 0821 से कार्रवाई के लिए निकली थी। टीम में वनकर्मी संदीप, शत्रुघ्न, विनोद, हरकेश और गेम रेंज ऑफिसर वीर कुमार तिर्की थे।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

दिवाली से पहले MP में यूसीसी लागू करने की तैयारी

भोपाल. सीएम मोहन यादव मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी कर रही है। मंगलवार को कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रियों से कहा कि यूसीसी का अध्ययन करें, इसे राज्य में लागू करना है। इस संकेत के बाद गृह विभाग में प्रक्रिया तेज हो गई है क्योंकि यूसीसी बिल तैयार करने की जिम्मेदारी इसी विभाग की है। जानकारों के अनुसार जल्द ही राज्य स्तर पर एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाई जाएगी। इसी साल दिवाली से पहले प्रदेेश में यूसीसी लागू किया जा सकता है।
कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों से यूसीसी का अध्ययन करने को कहा है। - Dainik Bhaskar
जानकारी के अनुसार समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने से पहले गोवा और उत्तराखंड में कुछ समय पहले लागू किए गए यूसीसी का अध्ययन किया जा रहा है जिससे मध्य प्रदेेश के लिए व्यावहारिक और संतुलित मॉडल तैयार किया जा सके। ड्राफ्ट तैयार होते ही इसे कैबिनेट में पेेश किया जाएगा। सरकार इसे राजनीतिक और सामाजिक द्रष्टि से संवेदनेशील मानते हुए सही समय पर कैबिनेट में लाने की रणनीति बना रही है। राज्य स्तरीय समेटी बनने के बाद आगे की प्रक्रिया और ड्राफ्ट को कैबिनेट में पेेश करने की टाइमलाइन तय की जाएगी।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

नारायणबिहार कॉलोनी अतिक्रमण के मामले में हाईकोर्ट ने किया कमिश्नर नियुक्त , जांच में पता लगायेंगे 80 फीट सड़क कितनी है बची

ग्वालियर. नारायणबिहार कॉलोनी में सड़क पर अतिक्रमण के विवाद में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रूख अपनाचा है। हाईकोर्ट ने कागजी रिपोर्ट पर असंतोष जताते हुए मौके की वास्तविक स्थिति को जााने के लिये एक सीनियर एडवोकेट को कमिश्नर नियुक्त किया है। अब यह जांच तय करेगी कि 80 फीट चौड़ा मार्ग वास्तव में मौजूद है कि नहीं। केवल दस्तावेजों में ही सीमित है। यह मामला नारायणबिहार कॉलोनी के इंडस्ट्री एरिया में सड़क पर अतिक्रमण से जुड़ा हुआ है। सरकारी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सड़क पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त है। टीम के निरीक्षण में जमीनस्तर पर कोई अवरोध नहीं मिला। याचिकाकर्ता ने इस रिपोर्ट पर आपत्ति जताई थी।
याचिकाकर्ता ने बताया है कि जमीन हकीकत सरकारी रिपोर्ट से अलग है। सड़क पर अब भी अतिक्रमण बना हुआ है। जिससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। उनके एडवोकेट ने हाईकोर्ट को बताया है कि लीज डीड ने मुताबिक फैक्ट्री तक 80 चौड़ी सड़क होना अनिवार्य है। लेकिन स्टेटस रिपोर्ट में इस महत्वपूण्र बिन्दु का स्पष्ट उल्लेख नहीं था। हाईकोर्ट ने रिपोर्ट में 80 फीट चौड़ाई का स्पष्ट जिक्र नहीं होने पर सवाल उठाये थे। राज्य पक्ष भी इस सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये। जिससे तथ्यात्मक विवाद और गहरा गया है। इसी को देखते हुए हाईकोर्ट ने निष्पक्ष जांच के लिये हस्तक्षेप किया है।
क्या है मामला
नारायण विहार कॉलोनी के इंडस्ट्री एरिया में सड़क पर अतिक्रमण होने से फैक्ट्री तक पहुंच प्रभावित होने की शिकायत याचिका में की गई। प्रशासन की ओर से कोर्ट में पेश स्टेटस रिपोर्ट में दावा किया गया कि संबंधित सड़क से अतिक्रमण हटा दिया गया है और अब वहां सामान्य आवाजाही हो रही है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि यदि पहले अतिक्रमण था तो उसे 26 अक्टूबर 2025 को हटा दिया गया था। निरीक्षण के दौरान फोटो और पंचनामा भी प्रस्तुत किए गए।
तहसीलदार करेंगे जांच में सहयोग
कोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता केएन गुप्ता को कमिश्नर नियुक्त किया है। वे सभी पक्षों की मौजूदगी में मौके का निरीक्षण करेंगे। कोर्ट ने ग्वालियर कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि तहसीलदार स्तर के अधिकारी को जांच में सहयोग के लिए नियुक्त किया जाए और निरीक्षण के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। कमिश्नर को 30 अप्रैल तक अपनी रिपोर्ट पेश करनी होगी। उनकी फीस 20 हजार रुपए याचिकाकर्ता द्वारा वहन की जाएगी। कलेक्टर को निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।