महिला ने एसपी ऑफिस स्वयं उड़ेला पेट्रोल, तबियत बिगड़ी, बहन पर धोखाधड़ी के मामले में कार्यवाही नहीं होने थी परेशान
ग्वालियर. एसपी ऑफिस परिसर में शुक्रवार की दोपहर एक महिला ने स्वयं पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सतर्कता से बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला पुरानी छावनी निवासी है। महिला जब एसपी ऑफिस पहुंची और अचानक अपने साथ लाई पेट्रोल स्वयं पर उड़ेल लिया है। वह आग लगाने का प्रयास करती उससे पहले वहां पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर उसे रोक लिया। पुलिस कर्मियों ने महिला से माचिस और अन्य सामान छीनकर स्थिति को काबू में लिया।
महिला ने पुलिस को बताया है कि उसकी बहन ने उसके साथ धोखाधड़ी की है और उसे मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रही हे। माहिला का कहना है कि उसकी शिकायत के बावजूद पुलिस स्तर पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाने के लिये विवश हुई। घटना के दौरान महिला की तबियत खबरा हो गयी। अधिक तनाव और मानसिक परेशानी के चलते उसकी हालत खराब होने लगी। जिसके बाद पुलिस ने एम्बूलेंस बुलाकर उसे अस्पताल भिजवाया है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

