Newsमप्र छत्तीसगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस -रमौआ जलाशय पर श्रमदान, आनंद पर्वत पर पौधरोपण और निकाली गई ई-वाहन रैली

ग्वालियर, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, स्वच्छता और हरित विकास को प्रातः रमौआ जलाशय पर आयोजित स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान से हुई। सुबह 6 बजे आरंभ हुए इस अभियान में सैकड़ों नागरिकों ने जलाशय के घाटों और आसपास के क्षेत्र में फैले कचरे को हटाने में सक्रिय योगदान दिया। स्वयंसेवकों ने पूजन सामग्री, पॉलीथिन, कपड़े तथा अन्य अपशिष्ट एकत्रित कर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का कार्य किया। अभियान के दौरान लगभग छह से सात डंपर कचरा हटाया गया।
आनंद पर्वत पर हुआ पौधरोपण
शहर की बंजर पहाड़ियों को हरियाली से आच्छादित करने के उद्देश्य से प्रतीकात्मक रूप से 101 पौधे रोपे गए। कलेक्टर रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपरआयुक्त टी. प्रतीकराव सहित अन्य अधिकारियों एवं नागरिकों ने पौधरोपण कर आगामी वर्षाकाल में व्यापक वृक्षारोपण अभियान की तैयारी का संदेश दिया।उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
ई-वाहन रैली से स्वच्छ ऊर्जा का प्रचार
पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आलापुर नीलकंठ तिराहे से बाल भवन तक ई-बाइक, ई-स्कूटी एवं सीएनजी वाहनों की रैली निकाली गई। कलेक्टर रुचिका चौहान ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करीब 300 से अधिक नागरिकों की सहभागिता वाली यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर बाल भवन पहुँची। रैली के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग, पेट्रोलियम उत्पादों की बचत तथा प्रदूषण नियंत्रण का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *