ग्वालियर में नगर निगम मानपुर पहाड़ी पर लगाएगा 2.4 मेगावॉट सोलर प्लांट, सालाना 2 करोड़ की वचत
ग्वालियर. शहर में हरिज ऊर्जा को बढावा देने की दिश में नगर निगम एक और बडा कदम उठाने जा रहा है। नगर निगम द्वारा सागरताल के पास स्थित मानपुर पहाडी पर 2.4 मेगावॉट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसके लिए लगभग 10 करोड रुपए का टेंडर जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया जनू माह में पूरी होने की संभावना है।
प्रतिदिन 8 से 9 हजार यूनिट बिजली उत्पादन होने का अनुमान
प्रस्तावित सोलर प्लांअ से प्रतिदिन लगभग 8 से 9 हजार यूनिट बिजली उत्पादन होने का अनुमान है। इस बिजली को सीधे मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी स एमपीईबी को सप्लाई किया जाएगा। इससे नगर निगम को हर महीने करीब 9 लाख रुपए तक की बचत होने की उम्मीद है।
10 बीघा क्षेत्र में यह प्लांट लगाया जाएगा
नगर निगम ने मानपुर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के पीछे बची पहाडियों को सोलर प्लांट के लिए चिन्हित किया है। लगभग 10 बीघा क्षेत्र में यह प्लांट लगाया जाएगा। परियोजना के तहत प्लांट की स्थापना के साथ अगले 10 वर्षें तक उसका रखरखाव भी संबंधित ठेकेदार द्वारा किया जाएगा।
वर्तमान में नगर निगम को प्रतिदिन हजारों रुपए बिजली पर खर्च करने पड़ते हैं
नगर निगम लगातार वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों की ओर बढ़ रहा है। इसका उद्देश्य बिजली खर्च कम करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। वर्तमान में नगर निगम को विभिन्न परियोजनाओं, विशेषकर बायो सीएनजी प्लांट संचालन में प्रतिदिन हजारों रुपए बिजली पर खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में सोलर ऊर्जा से निगम की आर्थिक बचत भी सुनिश्चित होगी।

