ग्वालियर-चंबल के नागरिकों के लिए राहत भरी खबर, जुलाई के पहले हफ्ते में भारी बारिश होगी
ग्वालियर. जून के महीने में प्री-मानसून की दगाबाजी और भीषण उमस झेल रहे ग्वालियर चंबल के नागरिकों के लिए आखिरकार राहत भरी खबर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 28 जून से अंचल के मौसम में बडा बदलाव देखने को मिलेगा। आगामी 28 जून से चार जुलाई के बीच गरज चमक के साथ वर्ष होने की संभावना है, जिससे जुलाई के पहले सप्ताह में शहरवासियों को भीषण गर्मी से निजात मिलेगी और बीच में तेज वर्षा भी हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में बंगाल की खाडी और अरग सागर से आ रही नमी के कारण हवाओं का रूख बदल रहा है। 28 और 29 जून को ग्वालियर में बादलछाए रहने के साथ तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें गिरने की उम्मीद है, इसके बाद 30 जनू से लेकर 4 जुलाई के बीच मानसूनी सिस्टम के और मजबूत होने के आसार है जिससे अंचल में मध्यम से भरी वर्ष दर्ज की जा सकती है।
इस दौरान दिन और रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी जिससे उमस भरी गर्मी से बडी राहत मिलेगी। यह मानसूनी वर्ष ग्वालियर के कृषि क्षेत्र के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी। जून के महीने में औसत से आधे से भी कम वर्ष होने से धान की नर्सरी और अरहर की बुवाई पूरी तरह ठप पडी थी।

