सेफ क्ल्कि 2.0 रैंकर्स एकेदमी, गोविंदपुरी, अनुपमनगर और सिंधिया नगर में चलाया जागरूकता अभियान
ग्वालियर. थाना विश्वविद्यालय इलाके में एसएसपी के निर्देश सेफ क्लिक-2.0 के तहत अनुपमनगर गोविंदपुरी, सिंधिया नगर स्थित सरकारी मल्टी रैंकर्स जागरूकता अभियान चलाया गया। एसआई शैलजा सिंह द्वारा नागरिक और छात्राओं को भी बताया गया है। साइबर क्राइम से बचने के लिये किसी भी अनजान लिंक को क्लिक नहीं करने, किसी अनजान व्यक्ति को अपनी पर्सनल जानकारी शेयर नहीं करने, ग्रुप में एड न होनेे, अपने मोबाइल व बैंक एकाउंट का पासवर्ड , ओटीपी, पिन आदि किसी के साथ शेयर नहीं करने, साइबर फ्रॉड होने पर हेल्पलाईन नम्बर 1930 पर कॉल करने व www.cybercrime,gov.in आदि के उपयोग के बारे में तथा cyberdost हैंडल को फॉलो करने हेतु जागरूक किया गया साथ में क्विज प्रतियोगित का आयोजन किया किया व safe click 2.0 साइबर सुरक्षा अभियान के तहत साइबर क्राइम से बचने के लिए शपथ ली गई एवं कोचिंग व अन्य सार्वजनिक स्थान पर साइबर अभियान से संबंधित पोस्टर चिपकाए गएकॉल करने की सलाह दी गयी है।

