Author: Mahesh Jha

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

अगले चार दिनों के लिए अलर्ट जारी, ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश

भोपाल. प्रदेश के विभिन्न जिलों में गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश हुई। इस बेमौसम बरसात और धूलभरी आंधी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी भोपाल में धूप-छांव के बाद 11 मील क्षेत्र में शाम साढ़े चार-पांच बजे चने के आकार की चंद मिनट ओलावृष्टि हुई। श्योपुर में दिन का और इंदौर में रात का तापमान सामान्य से काफी कम रहने के कारण मौसम में ठंडक महसूस की गई।
तापमान में भारी गिरावट और प्रमुख शहरों का हाल
श्योपुर में 44 मिलीमीटर जोरदार बारिश हुई, जिससे यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री कम यानी 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह सतना का तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री कम 35.7 डिग्री और रीवा का तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री कम 38.0 डिग्री रहा। इंदौर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री गिरकर 18.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
दिनभर चलता रहा आंधी-बारिश का दौर
प्री-मानसून की गतिविधियों के चलते प्रदेश के विभिन्न जिलों में सुबह से लेकर देर रात तक आंधी-तूफान, बारिश हुई। सुबह छतरपुर जिले के खजुराहो, पन्ना, दमोह, सतना, मैहर, रीवा, जबलपुर, ग्वालियर, शहडोल और दतिया सहित कई जिलों में धूलभरी आंधी चली और बिजली चमकी।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

मोदी सरकार ने MP को दी सौगात, जुलवानिया-खंडवा बैतूल होकर जाने NH 347 बी होगा अपग्रेड

भोपाल. मोदी सरकार ने मध्यप्रदेश को नए नेशनल हाईवे को अपग्रेड करने की सौगात दी है। यह नेशनल हाईवे जुलवानिया-खंडवा बैतूल होकर जाएगा। इस हाईवे की एमपी में लंबाई 233.653 किमी है और इस पर 4415.50 करोड़ की लागत आएगी। एमपी को नेशनल हाईवे के अपग्रेड करने की सौगात मिलने के बाद आदिवासी क्षेत्रों और नर्मदा नदी से सटे इलाकों में विकास कार्यों में तेजी आएगी और रोजगार के अवसर भी बनेंगे। साथ ही पर्यटकों को भी नर्मदा नदी के आसपास के इलाकों को समझने में आसानी होगी। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आदिवासी क्षेत्र खरगोन से खंडवा होते हुए निकलने वाले इस हाइवे के कारण यहां हर तरह के विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। यह नर्मदा जी का क्षेत्र है और पर्यटकों की दृष्टि बहुत ही अच्छा क्षेत्र है।

एमपी में बनने वाले हाईवे की जानकारी देते केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव। - Dainik Bhaskar
नए नेशनल हाईवे की खास बातें
एनएच-347 बी हिवरखेड़ी-रोशनी-आशापुर-रुधी खंड पर मौजूदा इंटरमीडिएट लेन को पक्के शोल्डर स्टैंडर्ड के साथ 2 लेन की सड़क के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। यह 125.01 किमी लंबी होगी।
एनएच 347 बी के देशगांव जुलवानिया खंड को हाइब्रिड एन्यूटी मोड के अंतर्गत 2 लेन से 4 लेन सड़क में विस्तारित किया जाएगा। यह 108.643 किमी होगा।
233.653 किमी लंबी इस परियोजना पर 4415.50 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।
परियोजना के अंतर्गत खरगोन जिले में 16.20 किमी लंबा ग्रीनफील्ड बायपास भी विकसित किया जाएगा।
उन्नत कॉरिडोर एमपी में बेहतर कनेक्टिविटी बनाएगा और 6 पीएम गतिशक्ति आर्थिक नोड्स को जोड़ते हुए मल्टी मॉडल एकीकरण को बढ़ावा देगा।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

कलेक्टर न्यायालय का फैसला-ग्राम सातऊ में स्थित 24 बीघा जमीन सरकारी घोषित 

ग्वालियर -कलेक्टर न्यायालय ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए ग्राम सातऊ स्थित लगभग 24 बीघा (4.996 हेक्टेयर) बेशकीमती जमीन को फिर से सरकारी घोषित कर दिया है। कलेक्टर रुचिका चौहान के न्यायालय द्वारा  संबंधित तहसीलदार को भूमि को वापस शासन के खाते में दर्ज करने और उसे अतिक्रमण मुक्त कराने के आदेश जारी किए गए हैं। इस भूमि के संबंध में पूर्व में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी द्वारा पारित आदेश को भी कलेक्टर न्यायालय द्वारा मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता की धारा 50 के तहत निरस्त कर दिया गया है।
एसडीओ लश्कर द्वारा की गई स्थलीय जांच में पाया गया कि यह जमीन मुख्य हाईवे से जुड़ी हुई है। वर्तमान में इस खाली भूमि पर दो तरफ अस्थाई सीमेंट की बाउंड्रीवॉल बनी हुई है और संबंधित पक्ष द्वारा इस पर कृषि कार्य कर कब्जा किया गया है।
पक्षकारों को विधिवत सुनवाई का मौका देकर लिया गया निर्णय संबंधित पक्षकार भी भूमि पर अपने मालिकाना हक (स्वत्व) से जुड़ा कोई भी कानूनी दस्तावेज या आदेश प्रस्तुत नहीं कर सके। विधिवत सुनवाई के बाद कलेक्टर न्यायालय ने इस भूमि को उसके मूल स्वरूप यानी ‘शासकीय’ घोषित करने का आदेश पारित किया है।
15 दिन में कब्जा हटाने के निर्देश
संबंधित तहसीलदार को आदेशित किया गया है कि वे राजस्व रिकॉर्ड में इस सुधार को अमल में लाएं, अर्थात जमीन को शासन के नाम दर्ज करें। साथ ही मौके पर काबिज कृषक से अगले 15 दिनों के भीतर भूमि का कब्जा वापस लेकर, सरकारी ‘कब्जा रसीद’ कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत करें।
Newsमप्र छत्तीसगढ़

सीएम अब इलेक्ट्रिक कार (EV) में करेंगे सफर, एक चार्ज में 500 किमी दौड़ेगी

भोपाल. एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक कार (EV) से सफर करेंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी की ईधन बचाने की अपील के बाद सीएम ने अपने काफिले में इलेक्ट्रिक वाहन शामिल करने का फैसला किया है। इसके लिये महिन्द्र की नयी इलेक्ट्रिक कार एक्सईवी 9ई खरीदी गयी है। यह बुधवार से सीएसम के काफिले का हिस्सा बनेगी। सीएम बुधवार की शाम दिल्ली रवाना होते वक्त सीएम हाउस से स्टेट हैंगर तक इसी कार से जायेंगे। सीएम की नयी इलेक्ट्रिक कार का नम्बर एमपी02-वीबी-2047 है। इसमें वीबी का मतलब विकसित भारत है, जबकि 2047 पीएम नरेन्द्र मोदी के उस संकल्प को दर्शाता है। जिसमें वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस नम्बर के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत का संदेश देने का प्रयास किया गया है।
इलेक्ट्रिक कार काफिले में शामिल होगी
मुख्यमंत्री के काफिले में पहली बार किसी इलेक्ट्रिक कार को शामिल किया जा रहा है। इसे सरकारी व्यवस्था में ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। सुरक्षा को देखते हुए वाहन से जुड़े सभी जरूरी प्रोटोकॉल पूरे कर लिए गए हैं। ड्राइवरों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियों ने कार की जांच भी की है।
मुख्यमंत्री के लिए खरीदी गई महिंद्रा XEV 9e एक बार चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर सकती है। इसमें आधुनिक सुरक्षा फीचर्स, 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ और फास्ट चार्जिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसे महिंद्रा की सबसे आधुनिक इलेक्ट्रिक कारों में गिना जाता है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में फिर बनेगा स्टेट एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल, मोहन यादव सरकार तैयार करा रही ड्राफ्ट

भोपाल. मध्य प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों की तरफ से हाईकोर्ट में दायर साढे चार लाख केस के निपटारे को लेकर राज्य सरकार 23 साल बाद फिर राज्य प्रशासनिक ट्रिब्यूनल (स्टेट एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल) गठित करने की तैयारी में है। इसको लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन के बीच बनी सहमति बन चुकी है। अब सामान्य प्रशासन विभाग इसके गठन का खाका तैयार करने में जुटा है। उधर एमपी हाईकोर्ट में पेंडिंग केस बढने के कारण न्यायाधीशों के नए पद सृजित किए जाने के प्रस्ताव भी सरकार तक पहुंचे है।
राज्य प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के गठन ककी कवायद को लेकर सरकार का मानना है कि इससे एमपी के कर्मचारियों की भर्ती, वेतन, पदोन्नति, पेंशन और सेवा शर्तों से संबंधित विवादों और शिकायतों के मामले कोर्ट के बजाय ट्रिब्यूनल के जरिए निराकृत हो सकेंगे। सरकार का यह भी मानना है कि स्टेट एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल के गठन के बाद एमपी के मुख्य हाईकोर्ट जबलपुर, खंडपीठ इंदौर और ग्वालियर में कर्मचारियों से संबंधित मामलों की सुनवाई ट्रिब्यूनल में हो सकेगी। ऐसे में इन न्यायालयों पर पडने वाले न्यायालयीन मामलों का बोझ कम हो सकेगा।
कर्मचारियों की सेवा शर्तों से संबंधित मामलों की सुनवाई ट्रिब्यूनल के फैसले की अपील के लिए ही किए जा सकेंगे। सरकार ने ड्राफ्ट को मंजूरी मिलते ही तीनों ही न्यायालय में कर्मचारियों से संबंधित साढे 4 लाख मामलों की संख्या में कमी लाने के उद्देश्य से इस फैसले को जल्दी ही लागू करने के संकेत भी दिए है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

दिल्ली में होटल फ्लोरिस स्टे रेस्टोरेंट में आग लगी, 21 की मौत

फायर ब्रिगेड के मुताबिक होटल में आग लगने की जानकारी सुबह 8.50 पर मिली थी। - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार की सुबह एकबड़ा हादसा हो गया है। जब एक होटल फ्लोरिस स्टे में जबरदस्त आग लग गयी है। जानकारी के अनुसार, अभी तक इस आगजनी में 21 लोगों की मौत हो चुकी है। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड कई गाडि़यां घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया है। शुरूआती जानकारी के अनुसार कुछ लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया। अस्पताल भेजा गया।लेकिन कई लोग धुएं और आग की चपेट में आ गये। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो गयी है। पुलिस, फायर विभाग और अन्य एजेंसियां मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार सुबह 9.45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। बेसमेंट से रेस्क्यू किए गए 3 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फायर बिग्रेड की 10 गाडियों ने बिल्डिंग में लगी आग बुझाई, वहीं अभी रेस्क्यू जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी थी। जब वहां का कांच फोडा गया तो बेसमेंट की तरफ आग फेल गई।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

8th Pay Commission-8वें आयोग पर आया बड़ा अपडेट, बढ़ गयी डेडलाइन

नई दिल्ली. 8th Pay Commission  (CPC ) के तहत एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 8वें वेतन आयोग ने सुझाव और मांग रखने की डेडलाइन बढ़ाकर 15 जून तक कर दी है। इससे केन्द्र सरकार के कर्मचारियों, पेंशनर्स और अन्य कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और अलाउंस में संशोधन पर विचार करने के लिये एकस्ट्रा समय मिल गया है। यह विस्तार ऐसे वक्त में हुआ है कि जब कर्मचारी यूनियनों और पॉलिसी मेकर्स के बीच लम्बे वक्त से इंतजार किये जा रहे फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज हो गयी है। नये नोटिफिकेशन में 8वें वेतन आयोग ने ऐलान किया है कि हितधारकों द्वारा अपने ज्ञापन और सिफारिशें प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 15 जून होगी। इससे पहले आयोग द्वारा दी गयी समय सीमाको 31 मई तक बढ़ा दिया गया था। अब यह दूसरी बार है कि जब समय सीमा बढ़ाई गयी है।
8वें वेतन आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि सुझाव केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट 8बचबण्हवअण्पद के माध्यम से ही स्वीकार किये जायेंगे। परामर्श प्रक्रिया के दौरान फिजीकल डॉक्यूमेंट्स, ईमेल, हार्डकॉपी और पीडीएफ लेटर स्वीकार नहीं की जायेंगे। इस विस्तार का मतलब आयोग द्वारा अपवनी सिफारिशों का अंतिम रूप देने से पूर्व कर्मचारी यूनियनों, पेंशनर्स ग्रुप, डिफेंस इम्पलाई के प्रतिनिधियों और अन्य हितधारकों की व्यापक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
सिफारिशें कौन-कौन कर सकता है
केन्द्र सरकार के कर्मचारी, पेंशनर्स, रक्षाकर्मी, अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी, केन्द्र शासित प्रदेश के कर्मचारी और सरकार द्वारा अधिसूचित अन्य पात्र अपनी मांग रख सकते हैं। इस पैनल से उम्मीद की जाती है कि वह अपने चयन के 18 महिनों के अन्दर अपनी रिपोर्ट पेश कर देगा। हालांकि जरूरत पड़ने पर अंतरिम रिपोर्ट भी जारी की जा सकती है।
फिटमेंट फैक्टर
8वें वेतन आयोग के सबसे अधिक ध्यान से देखे जाने वाले पहुलओं में से एक है। फिटमेंट फैक्टर, जो वेतन संशोधनों की लिमिट तय करता है। यह संशोधित बेसिक सैलरी और पेंशन के कैलकुलेशन में उपयोग किया जाने वाला एक फैक्टर है। हाईफिटमेंट फैक्टर से सैलरी और रिटायरमेंट प्रॉफिट में अधिक बढ़ोत्तरी होती है।
8वें वेतन आयोग के तहत क्या हैं मांगे
कई यूनियनों का तर्क है कि बढ़ती महंगाई, आवास की बढ़ती लागत, हेल्थ खर्च और बेहतर पेंशन व्यवस्था की आवश्यकता एक व्यापक संशोधन को उचित ठहराती है। कई कर्मचारी ग्रुप 3.0 से 4.0 के बीच फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं। जिससे न्यूनतम बेसिक लेवल पर को उचित पर बड़ी बढ़ोत्तरी हो सकती है। अगर 3.8 से 4.0 की लिमिट में फिटमेंट फैक्टर को मंजूरी मिल जाती है तो हितधारकों के साथ परामर्श के दौरान चर्चा किये गये अनुमानों के अनुसार, न्यूनतम मूल वेतन संभावित रूप से 69,000 -72 हजार के बीच बढ़ सकता है।
उदाहरण के लिए
छठा वेतन आयोग (2006): फिटमेंट फैक्‍टर 1.86,
सातवां वेतन आयोग (2016): फिटमेंट फैक्‍टर 2.57
सातवें वेतन आयोग के फार्मूले के तहत न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000 तय किया गया था. 2.57 के फिटमेंट फैक्टर को लागू करने से पिछले सैलरी स्‍ट्रक्‍चर की तुलना में वेतन में काफी बढ़ी हुई है.

Newsमप्र छत्तीसगढ़

94 लाख रूपये के माल सहित कार जब्त, कम्प्यूटर इंजीनियर चोर गैंग का मास्टरमाइंड

ग्वालियर. पुलिस ने सूने मकानों में चोरी करने वाले एक हाईटेक गैंग का खुलासा करते हुए 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग का मास्टर माइंड कम्प्यूटर इंजीनियर निकला है। जिसने पुलिस से बचने के लिय तकनीक का सहारा लेकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। इंदरगंज थाना पुलिस ने सोमवार-मंगलवार को इस चोरी के मामले में लगभग 94 लाख 25 हजार रूपये का सोना, चांदी और नगदी बरामद की है। जिसे इस वर्ष की सबसे बड़ी रिकवरी माना जा रहा है। दरअसल, 5 मई 2026 को इंदरगंज क्षेत्र निवासी अजयशंकर मित्तल ने सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रूपये के जेवरात चोरी कर लिये थे।
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी विवेक प्रजापति ने कम्प्यूटर इंजीनियरिंग की पढाई की थी। अच्छी नौकरी करने के बजाय उसने कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के लिये चोरी का रास्ता चुना और एक संगठित गैंग बना लिया।
इंस्टाग्राम से करता था संपर्क
विवेक को पता था कि सामान्य मोबाइल कॉल औरे मैसेजिंग एप को पुलिस ट्रैक कर सकती है। इसलिये वह अपने साथियों और परिजनों से संपर्क के लिये इंस्टाग्राम कॉल और सीक्रेट चैट का उपयोग करता था। गिरफ्तारी के बाद भी उसने 48 घंटे तक पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन साथी फरमान खान से पूछताछ के बाद पूरे गैंग का पर्दाफाश हो गया।
पुलिस का दावा, 95%  माल बरामद
सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि गिरोह के सभी चार प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से करीब 95 प्रतिशत चोरी का माल बरामद किया जा चुका है। पुलिस ने कुल मिलाकर लगभग साढ़े 14 किलो चांदी और 300 ग्राम सोना जब्त किया है। मामले में आगे की पूछताछ जारी है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

पीटीएस तिघरा में भव्यता के साथ आयोजित हुआ “प्रकृति प्रहरी सम्मान” समारोह

ग्वालियर, – विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पीटीएस तिघरा में मंगलवार को मंगल प्रकृति संजीवन प्रोजेक्ट के तहत भव्य “प्रकृति प्रहरी सम्मान” समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन, जैव-विविधता संरक्षण, जल संरक्षण, गौ-संरक्षण एवं सतत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों एवं वक्ताओं ने अधिकाधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के जन-अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल -राजाबाबू सिंह, पुलिस महानिरीक्षक -अरविंद – सक्सेना, कलेक्टर – रुचिका चौहान, वन मंडलाधिकारी -अवधेश कुमार मीणा, प्रख्यात पर्यावरणविद् -अभिलाष खांडेकर, आदर्श गौशाला लाल टिपारा के संत स्वामी ऋषभ देवानंद – महाराज तथा दाता बंदी छोड़ किला गुरुद्वारा के बाबा लक्खा सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कलेक्टर – रुचिका चौहान ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार भी हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। वृक्षारोपण को जनभागीदारी का अभियान बनाकर ही हम हरित, स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण का निर्माण कर सकते हैं।
कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति एवं मातृभूमि वंदना के प्रतीक राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” की भावपूर्ण प्रस्तुति अंशुमान सिंह सेंगर द्वारा दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से प्रकृति संरक्षण, जल संवर्धन एवं पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए समाज की सामूहिक भागीदारी का संदेश दिया गया।
अंत में पीटीएस तिघरा के पुलिस अधीक्षक अखिलेश रेनवाल ने सभी अतिथियों, सम्मानित व्यक्तित्वों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कु. मंत्रिता शर्मा ने किया। कार्यक्रम के बाद कलेक्टर ने पीटीएस तिघरा के मंगल प्रकृति संजीवन प्रोजेक्ट का अवलोकन भी किया।
Newsमप्र छत्तीसगढ़

दिनदहाड़े 15 तोला सोने की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

गुना. कैंट थाना इलाके के गोविंद गार्डन में रविवार की दोपहर हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले की मंगलवार को एक आरोपी दबोचा है उसके कब्जे से चोरी की गयी ज्वेलरी बरामद की गयी है।
घटना को लेकर फरियादी विनायक पुत्र उमेशसिंह रघुवंशी निवासी गोविंद गार्डन ने अपने चाचा अजबसिंह लोधा के साथ कैंट थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी ने बतायाहै कि रविवार की दोपहर लगभग 1.30 बजे वह और उसकी मां ज्योति रघुवंशी पास ही गुलाबगंज स्थित अपनी नानी के घर गये हुए थे। जबकि उसके पिता गांव गये हुए थे। रविवार की शाम 5 बजे को मां-बेटा वापिस घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गये। इस बीच चोर घर से करीब 15 तोला सोना चोरी कर ले गये।
तकनीकी साक्ष्यों से चोर तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की, कैंट थाना पुलिस ने बताया कि एसपी हितिका वासल ने मामले में जल्द कार्यवाही करते हुए चोरी की घटना का खुलासा करने के निर्देश दिये थे। इसी के तहत एएसपी मानसिंह, सीएसपी प्रियंका मिश्रा और कैंट थाना टीआई अनूप भार्गव और उनकी टीम आरोपी की तलाश में जुटी रही। कैंट पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान शिवम कुशवाह 20, निवासी बांस खेडी के रूप में की गयी। पहचान होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी।

 

hacklink satın al virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet kingbetting kingbetting giriş lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet