Newsमप्र छत्तीसगढ़

सीएम अब इलेक्ट्रिक कार (EV) में करेंगे सफर, एक चार्ज में 500 किमी दौड़ेगी

भोपाल. एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक कार (EV) से सफर करेंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी की ईधन बचाने की अपील के बाद सीएम ने अपने काफिले में इलेक्ट्रिक वाहन शामिल करने का फैसला किया है। इसके लिये महिन्द्र की नयी इलेक्ट्रिक कार एक्सईवी 9ई खरीदी गयी है। यह बुधवार से सीएसम के काफिले का हिस्सा बनेगी। सीएम बुधवार की शाम दिल्ली रवाना होते वक्त सीएम हाउस से स्टेट हैंगर तक इसी कार से जायेंगे। सीएम की नयी इलेक्ट्रिक कार का नम्बर एमपी02-वीबी-2047 है। इसमें वीबी का मतलब विकसित भारत है, जबकि 2047 पीएम नरेन्द्र मोदी के उस संकल्प को दर्शाता है। जिसमें वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस नम्बर के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत का संदेश देने का प्रयास किया गया है।
इलेक्ट्रिक कार काफिले में शामिल होगी
मुख्यमंत्री के काफिले में पहली बार किसी इलेक्ट्रिक कार को शामिल किया जा रहा है। इसे सरकारी व्यवस्था में ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। सुरक्षा को देखते हुए वाहन से जुड़े सभी जरूरी प्रोटोकॉल पूरे कर लिए गए हैं। ड्राइवरों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियों ने कार की जांच भी की है।
मुख्यमंत्री के लिए खरीदी गई महिंद्रा XEV 9e एक बार चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर सकती है। इसमें आधुनिक सुरक्षा फीचर्स, 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ और फास्ट चार्जिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसे महिंद्रा की सबसे आधुनिक इलेक्ट्रिक कारों में गिना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet