दिनदहाड़े 15 तोला सोने की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
गुना. कैंट थाना इलाके के गोविंद गार्डन में रविवार की दोपहर हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले की मंगलवार को एक आरोपी दबोचा है उसके कब्जे से चोरी की गयी ज्वेलरी बरामद की गयी है।
घटना को लेकर फरियादी विनायक पुत्र उमेशसिंह रघुवंशी निवासी गोविंद गार्डन ने अपने चाचा अजबसिंह लोधा के साथ कैंट थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी ने बतायाहै कि रविवार की दोपहर लगभग 1.30 बजे वह और उसकी मां ज्योति रघुवंशी पास ही गुलाबगंज स्थित अपनी नानी के घर गये हुए थे। जबकि उसके पिता गांव गये हुए थे। रविवार की शाम 5 बजे को मां-बेटा वापिस घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गये। इस बीच चोर घर से करीब 15 तोला सोना चोरी कर ले गये।
तकनीकी साक्ष्यों से चोर तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की, कैंट थाना पुलिस ने बताया कि एसपी हितिका वासल ने मामले में जल्द कार्यवाही करते हुए चोरी की घटना का खुलासा करने के निर्देश दिये थे। इसी के तहत एएसपी मानसिंह, सीएसपी प्रियंका मिश्रा और कैंट थाना टीआई अनूप भार्गव और उनकी टीम आरोपी की तलाश में जुटी रही। कैंट पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान शिवम कुशवाह 20, निवासी बांस खेडी के रूप में की गयी। पहचान होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी।

