Author: Mahesh Jha

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में घबराए कर्मचारी-अधिकारी मंत्री के पास पहुंचे, MP के 3 विभाग, विंग और निगम टूटेंगे

ग्वालियर. मध्य प्रदेश में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे है। इसके अंतर्गत कई विभागों का पुनर्गठन भी किया जा रहा है। कुछ विभगों को मर्ज करने का भी विचार है। कई विभाग, निगम, विंग को मिलाया जा रहा है। इसी क्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल निगम एवं मैकेनिक विंग को मिलाकर एक विभाग बनाने की तैयारी की जा रही है। इससे संबंधित विभागों के कर्मचारियों, अधिकारियों में खलबली मच गई है। ग्वालियर में तो कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपत्तियां उईके से मिला और अपनी चिंता जाहिर की। मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि कर्मचारियों के साथ कुछ गलत नहीं होगा।
कर्मचारियों, अधिकारियों में घबराहट
प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग यानि पीएचई, जल निगम एवं मैकेनिक विंग को मिलाकर एक विभाग बनाने पर विचार किया जा रहा है। वर्तमान में शासन स्तर पर इसकी कवायद चल रही है। ग्वालियर में पीएचई विभाग को नगर निगम एवं पंचायत विभागों में मर्ज किए जाने की चर्चाओं पर कर्मचारियों, अधिकारियों में घबराहट है। इस पर राज्य निर्माण विभाग कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश के पदाधिकारियों ने चर्चा की। संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री उईके से मुलाकात की। उन्हें कर्मचारियों की चिंता से अवगत कराया।
पीएचई विभाग के कर्मचारियों के हित सुरक्षित रहेंगे: मंत्री उईके
राज्य निर्माण विभाग कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष शंकर सिंह सेंगर एवं प्रांतीय महासचिव संजय पालसोदकर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल को मंत्री संपतिया उईके ने आश्वस्त किया कि पीएचई विभाग के कर्मचारियों के हित हर हाल में सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक भी कर्मचारी को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपत्तिया उईके ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल निगम एवं मैकेनिक विंग को मिलाकर एक विभाग बनाने पर वर्तमान में शासन स्तर पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में भी कर्मचारियों के हित पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

शिवपुरी लिंक रोड पर मिला DRP लाइन में तैनाती थी का जवान का शव, 2 दिन से गायब जवान के शरी पर मिले घसीटने के निशान

ग्वालियर. शिवपुरी लिंक रोड स्थित नवीन लोका मंडी के पास गुरूवार की सुबह  आरक्षक अंकित तोमर 36 वर्ष, का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। अंकित तोमर के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाये गये है। वह वर्दी में था और वर्तमान में डीआरपी पुलिस लाइन में तैनाती थी। खबरमिलते ही पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये । मौके पर जांच शुरू कर दी गयी है।
पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। शुरूआती जांच में हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV  फुटेज तलाश रही है। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। सभी संभावित पहलुओं का ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का खुलासा हो पायेगा।

पुलिस आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
शुरुआती जांच में हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।
शुरुआती जांच में हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।
नवीन लोहा मंडी के पास एसएएफ आरक्षक अंकित तोमर का शव मिला।
नवीन लोहा मंडी के पास  आरक्षक अंकित तोमर का शव मिला।

दो दिन से बंद था फोन, भांजे ने बस स्टैंड पर छोड़ा था
मूल रूप से मुरैना जिले के अम्बाह-पोरसा के रहने वाले अंकित तोमर वर्तमान में ग्वालियर के सिकंदर कंपू इलाके में रह रहे थे। परिजनों के मुताबिक 2 दिन पहले अंकित को किसी विभागीय डाक (सरकारी दस्तावेज) को देने के लिए अपने गृहग्राम पोरसा जाना था। अंकित के भांजे अवध सिंह ने उन्हें पोरसा जाने वाली बस में बैठाने के लिए बस स्टैंड पर छोड़ा था, लेकिन बस में बैठने के बाद से ही अंकित का मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा था और वे अपने गांव भी नहीं पहुंचे। चिंतित परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।
गुरुवार सुबह राहगीरों ने नवीन लोहा मंडी के पास सुनसान जगह पर वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी का शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सीएसपी और थाना प्रभारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हालात को नियंत्रण में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुला लिया गया है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

मानसून से पहले बांध व नहरों की मरम्मत पूरी करें-जलसंसाधन मंत्री

भोपाल। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वर्षाकाल से पहले बांधों, नहरों, तालाबों और अन्य जल संरचनाओं का निरीक्षण कर सभी आवश्यक मरम्मत और सुरक्षा कार्य पूरे करने के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय स्थित वल्लभ भवन में परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन और एक पेड़ मां के नाम अभियान को जन आंदोलन बनाया जाए तथा अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए।
मंत्री ने जलग्रहण क्षेत्रों में अवरोध हटाने, बांधों के गेटों की ऑयलिंग-ग्रीसिंग और संचालन परीक्षण कराने के निर्देश दिए। साथ ही 24 घंटे सक्रिय बाढ़ नियंत्रण कक्ष और निगरानी दल बनाने को कहा।उन्होंने बाढ़ की आशंका पर पुलिस-प्रशासन और लोगों को पहले से सूचना देने, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजाम करने तथा गोताखोर, नाव और लाइफ जैकेट उपलब्ध रखने के निर्देश भी दिए। बैठक में एसीएस राजेश राजौरा भी मौजूद रहे।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21-22 को ग्वालियर में, कूनो में रात को करेगी विश्राम

ग्वालियर- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्यप्रदेश के 6 जिलों के दौरे पर आएंगी। ग्वालियर में उनका ट्रांजिट विजिट 21 – 22 जून को प्रस्तावित है। वे श्योपुर के कूनो भी जाएंगी।
राष्ट्रपति मुर्मू ओंकारेश्वर, खंडवा, इंदौर, बैतूल, जबलपुर, ग्वालियर के साथ ही श्योपुर के कूनो का दौरा करेंगी। शुरुआत 18 जून को इंदौर से होगी। 21 को जबलपुर से ग्वालियर हवाई अड्डे पर आएंगी। यहां से श्योपुर के कूनो जाएंगी। वे वहां नाइट स्टे करेंगी और कूनो नेशनल पार्क देखेंगी। 22 जून को ग्वालियर आकर दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

गुम हुए 6 वर्षीय बालक को रातभर सर्च ऑपरेशन चलाकर सकुशल परिजनों से मिलाया, ट्रॉली के अंदर सोता हुआ मिला बालक

ग्वालियर – में संचालित ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत गुमशुदा बच्चों की तलाश एवं सुरक्षित दस्तयाबी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ग्वालियर पुलिस ने संवेदनशीलता, तत्परता एवं समन्वित प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एक 6 वर्षीय बालक को गुम होने के कुछ ही घंटों के भीतर सकुशल खोजकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया।
02 जून को ग्वालियर जिले के थाना पुरानी छावनी क्षेत्र स्थित रूद्रपुरा से एक 6 वर्षीय बालक के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई। थाना पुरानी छावनी पुलिस के अतिरिक्त पुलिस लाइन से विशेष बल तथा विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों सहित लगभग 200 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगाया गया। बालक की तलाश के लिए क्षेत्र में व्यापक सर्चिंग की गई, सीसीटीवी फुटेजों का परीक्षण किया गया तथा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, ढाबों और अन्य संभावित स्थानों पर गहन जांच की गई। इसके साथ ही सार्वजनिक परिवहन वाहनों की भी सघन जांच की गई तथा जिले के समस्त थाना क्षेत्रों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों को तत्काल सूचना प्रसारित कर अलर्ट किया गया।
पुलिस टीमों के निरंतर प्रयासों एवं रात्रिभर चलाए गए सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान बालक को देर रात रूद्रपुरा क्षेत्र में एक ट्रॉली के भीतर सुरक्षित अवस्था में सोते हुए खोज लिया गया। पुलिस द्वारा बालक को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय कार्यप्रणाली की सराहना की।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

बड़ागांव स्थित हाईवे ग्लोरी में पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑर्डर लेने में देरी पर भड़का बदमाश

फायरिंग और तोड़फोड़ की घटना होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. बदमाशों ने एक होटल के अंदर घुसकर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। मुख्यद्वार के कांच फोड़ दिये है। रिसेप्शन काउंटर पर गोलियां दांगी। बाहर खड़ी गाडि़यों में तोड़फोड़ की है। लगभग आधा घंटे तक उत्पात मचाया और फिर भाग निकले। होटल के स्टाफ ने टेबिल के नीचे और काउंटर के पीछे छिपकर कर जान बचाई।
घटना मुरार के बड़ागांवस हाइवे पर हाईवे ग्लोरी होटल में मंगलवार की रात की है। जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बुधवार को इसका वीडियो सामने आया है। होटल मालिक निशांत राजपूत की शिकायत पर पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। टीम आरोपियों की तलाश में दविश दे रही है।
रिसेप्शन काउंटर गालियां दी, की मारपीट
होटल मालिक निशांत राजपूत ने बताया है कि मंगलवार की रात लगभग 11.30 बजे संजय यादव होटल में आया और रेस्टारेंट एरिया में जाकर बैठ गया। उस समय रिसेप्शन पर गदाईपुरा हजीरा निवासी रोहित राजपूत 27, था। संजय ने रोहित को बुलाया और तत्काल ऑर्डर लेने के लिये कहा। रोहित ने कहा, सर वेटर अभी थोड़ा व्यस्त है। थोडी ही देर में आपके पास आ रहा है। इतना सुनते ही संजय का पारा चढ़ गया। वह काउंटर पर आकर रोहित को गालियां देने लगा। रोहित ने विरोध किया तो संजय ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद देख लेने की धमकी देकर मौके से चला गया।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में घरेलू सिलेंडर पर शिफ्ट हुए चाय-चाट के ठेले

ग्वालियर. आसमान छूती महंगाई के बीच कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुए इजाफे ने छोटे कारोबारियों की कमर तोड़ दी है। हाल ही में हुई बढ़ोतरी के बाद शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 3338.50 पर पहुंच गए हैं। इस बड़ी वृद्धि के बाद चाय-नाश्ते के ठेले, चाट भंडार और छोटे होटल संचालक अब महंगे कमर्शियल सिलेंडर को छोडकऱ सस्ते घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर शिफ्ट होने लगे हैं। इसका सीधा असर घरेलू सिलेंडरों की रोजाना की खपत पर देखने को मिल रहा है।
कमर्शियल सिलेंडरों की मांग घट गई
पहले जिले में घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति हर दिन 9500 से 10,000 के बीच होती थी, वह अब बढकऱ 12,000 के करीब पहुंच गई है। यानी रोजाना की खपत में 1500 से 2000 सिलेंडरों की सीधी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके उलट, कमर्शियल सिलेंडरों की मांग घटकर महज 500 से 600 प्रतिदिन पर सिमट गई है।
उज्ज्वला सिलेंडर अधिक खपने लगे
जिले में करीब 1.50 लाख उज्ज्वला योजना के कनेक्शन हैं। इस योजना के जो गरीब या ग्रामीण उपभोक्ता पहले पैसों की कमी के कारण नियमित रिफिल नहीं करा पाते थे, वे अब इन सिलेंडरों को ब्लैक में भरवाकर बाजार या छोटे व्यावसायिक आयोजनों में बेच रहे हैं। शादी-ब्याह या अन्य छोटे पारिवारिक कार्यक्रमों में भी अब कमर्शियल की जगह घरेलू सिलेंडर धड़ल्ले से खपाए जा रहे हैं।
निरीक्षण कर कड़ी कार्रवाई करेंगे
बाजार में कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति फिलहाल सामान्य है। पहले की तुलना में इसकी वैधानिक खपत जरूर कुछ कम दर्ज की गई है। जहां भी बड़े पैमाने पर घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है, वहां हमारी टीमें जल्द ही औचक निरीक्षण कर कड़ी कार्रवाई करेंगी।
अरङ्क्षवद भदौरिया, जिला आपूर्ति नियंत्रक, ग्वालियर

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

अगले चार दिनों के लिए अलर्ट जारी, ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश

भोपाल. प्रदेश के विभिन्न जिलों में गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश हुई। इस बेमौसम बरसात और धूलभरी आंधी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी भोपाल में धूप-छांव के बाद 11 मील क्षेत्र में शाम साढ़े चार-पांच बजे चने के आकार की चंद मिनट ओलावृष्टि हुई। श्योपुर में दिन का और इंदौर में रात का तापमान सामान्य से काफी कम रहने के कारण मौसम में ठंडक महसूस की गई।
तापमान में भारी गिरावट और प्रमुख शहरों का हाल
श्योपुर में 44 मिलीमीटर जोरदार बारिश हुई, जिससे यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री कम यानी 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह सतना का तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री कम 35.7 डिग्री और रीवा का तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री कम 38.0 डिग्री रहा। इंदौर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री गिरकर 18.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
दिनभर चलता रहा आंधी-बारिश का दौर
प्री-मानसून की गतिविधियों के चलते प्रदेश के विभिन्न जिलों में सुबह से लेकर देर रात तक आंधी-तूफान, बारिश हुई। सुबह छतरपुर जिले के खजुराहो, पन्ना, दमोह, सतना, मैहर, रीवा, जबलपुर, ग्वालियर, शहडोल और दतिया सहित कई जिलों में धूलभरी आंधी चली और बिजली चमकी।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

मोदी सरकार ने MP को दी सौगात, जुलवानिया-खंडवा बैतूल होकर जाने NH 347 बी होगा अपग्रेड

भोपाल. मोदी सरकार ने मध्यप्रदेश को नए नेशनल हाईवे को अपग्रेड करने की सौगात दी है। यह नेशनल हाईवे जुलवानिया-खंडवा बैतूल होकर जाएगा। इस हाईवे की एमपी में लंबाई 233.653 किमी है और इस पर 4415.50 करोड़ की लागत आएगी। एमपी को नेशनल हाईवे के अपग्रेड करने की सौगात मिलने के बाद आदिवासी क्षेत्रों और नर्मदा नदी से सटे इलाकों में विकास कार्यों में तेजी आएगी और रोजगार के अवसर भी बनेंगे। साथ ही पर्यटकों को भी नर्मदा नदी के आसपास के इलाकों को समझने में आसानी होगी। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आदिवासी क्षेत्र खरगोन से खंडवा होते हुए निकलने वाले इस हाइवे के कारण यहां हर तरह के विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। यह नर्मदा जी का क्षेत्र है और पर्यटकों की दृष्टि बहुत ही अच्छा क्षेत्र है।

एमपी में बनने वाले हाईवे की जानकारी देते केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव। - Dainik Bhaskar
नए नेशनल हाईवे की खास बातें
एनएच-347 बी हिवरखेड़ी-रोशनी-आशापुर-रुधी खंड पर मौजूदा इंटरमीडिएट लेन को पक्के शोल्डर स्टैंडर्ड के साथ 2 लेन की सड़क के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। यह 125.01 किमी लंबी होगी।
एनएच 347 बी के देशगांव जुलवानिया खंड को हाइब्रिड एन्यूटी मोड के अंतर्गत 2 लेन से 4 लेन सड़क में विस्तारित किया जाएगा। यह 108.643 किमी होगा।
233.653 किमी लंबी इस परियोजना पर 4415.50 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।
परियोजना के अंतर्गत खरगोन जिले में 16.20 किमी लंबा ग्रीनफील्ड बायपास भी विकसित किया जाएगा।
उन्नत कॉरिडोर एमपी में बेहतर कनेक्टिविटी बनाएगा और 6 पीएम गतिशक्ति आर्थिक नोड्स को जोड़ते हुए मल्टी मॉडल एकीकरण को बढ़ावा देगा।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

कलेक्टर न्यायालय का फैसला-ग्राम सातऊ में स्थित 24 बीघा जमीन सरकारी घोषित 

ग्वालियर -कलेक्टर न्यायालय ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए ग्राम सातऊ स्थित लगभग 24 बीघा (4.996 हेक्टेयर) बेशकीमती जमीन को फिर से सरकारी घोषित कर दिया है। कलेक्टर रुचिका चौहान के न्यायालय द्वारा  संबंधित तहसीलदार को भूमि को वापस शासन के खाते में दर्ज करने और उसे अतिक्रमण मुक्त कराने के आदेश जारी किए गए हैं। इस भूमि के संबंध में पूर्व में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी द्वारा पारित आदेश को भी कलेक्टर न्यायालय द्वारा मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता की धारा 50 के तहत निरस्त कर दिया गया है।
एसडीओ लश्कर द्वारा की गई स्थलीय जांच में पाया गया कि यह जमीन मुख्य हाईवे से जुड़ी हुई है। वर्तमान में इस खाली भूमि पर दो तरफ अस्थाई सीमेंट की बाउंड्रीवॉल बनी हुई है और संबंधित पक्ष द्वारा इस पर कृषि कार्य कर कब्जा किया गया है।
पक्षकारों को विधिवत सुनवाई का मौका देकर लिया गया निर्णय संबंधित पक्षकार भी भूमि पर अपने मालिकाना हक (स्वत्व) से जुड़ा कोई भी कानूनी दस्तावेज या आदेश प्रस्तुत नहीं कर सके। विधिवत सुनवाई के बाद कलेक्टर न्यायालय ने इस भूमि को उसके मूल स्वरूप यानी ‘शासकीय’ घोषित करने का आदेश पारित किया है।
15 दिन में कब्जा हटाने के निर्देश
संबंधित तहसीलदार को आदेशित किया गया है कि वे राजस्व रिकॉर्ड में इस सुधार को अमल में लाएं, अर्थात जमीन को शासन के नाम दर्ज करें। साथ ही मौके पर काबिज कृषक से अगले 15 दिनों के भीतर भूमि का कब्जा वापस लेकर, सरकारी ‘कब्जा रसीद’ कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत करें।
hacklink satın al virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet kingbetting kingbetting giriş lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet