LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

अगले चार दिनों के लिए अलर्ट जारी, ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश

भोपाल. प्रदेश के विभिन्न जिलों में गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश हुई। इस बेमौसम बरसात और धूलभरी आंधी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी भोपाल में धूप-छांव के बाद 11 मील क्षेत्र में शाम साढ़े चार-पांच बजे चने के आकार की चंद मिनट ओलावृष्टि हुई। श्योपुर में दिन का और इंदौर में रात का तापमान सामान्य से काफी कम रहने के कारण मौसम में ठंडक महसूस की गई।
तापमान में भारी गिरावट और प्रमुख शहरों का हाल
श्योपुर में 44 मिलीमीटर जोरदार बारिश हुई, जिससे यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री कम यानी 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह सतना का तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री कम 35.7 डिग्री और रीवा का तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री कम 38.0 डिग्री रहा। इंदौर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री गिरकर 18.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
दिनभर चलता रहा आंधी-बारिश का दौर
प्री-मानसून की गतिविधियों के चलते प्रदेश के विभिन्न जिलों में सुबह से लेकर देर रात तक आंधी-तूफान, बारिश हुई। सुबह छतरपुर जिले के खजुराहो, पन्ना, दमोह, सतना, मैहर, रीवा, जबलपुर, ग्वालियर, शहडोल और दतिया सहित कई जिलों में धूलभरी आंधी चली और बिजली चमकी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *