MP में UCC का ड्राफ्ट अंतिम चरण में, दो भाग में होगी रिपोर्ट
भोपाल. समान नागरिक संहिता को लेकर सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली समिति विधेयक का प्रारूप और रिपोर्ट तैयार करने में जुट गई है। इसे लेकर नई दिल्ली में शुक्रवार को समिति की बैठक हुई। इसमें अब तक जन परामर्श में आए सुझाव और विधेयक के प्रारूप पर चर्चा की गई। आदिवासियों को यूसीसी के दायरे से बाहर रखने, मतांतरितों को दायरे में लाने, लिव-इन संबंधों के लिए पंजीयन जैसे प्रविधानों पर बैठक में विचार किया गया।
रिपोर्ट दो भागों में होगी
यह भी बताया गया कि रिपोर्ट दो भागों में होगी। एक भाग में समिति की अनुशंासएं रहेंगी तो दूसरे भाग में जन परामर्श का ब्योरा दिया जाएगा। प्रदेश में यूसीसी लागू करने को लेकर गठित समिति का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। जन परामर्श का काम पूरा हो चुका है। 9.50 लाख से अधिक ऑनलाइन सुझाव प्राप्त हुए है जिनमें अधिकतर चाहते हैं कि यूसीसी लागू हो।
रिपोर्ट की ड्राफ्टिंग अंतिम चरण में
स्मिति सदस्य सचिव अय कटेसयिा ने बताया कि समिति की रिपोर्ट की ड्राफ्टिंग अंतिम चरण में है। समिति की रिपोर्ट के दो भाग होंगे जिसमें पहला भाग समिति की अनुशंसाओं और दूसरा समिति द्वारा किए गए जन परामर्शों से संबंधित होगा। बैठक में समिति द्वारा तैयार किए जा रहे विधेयक के प्रारूप् पर विस्तृत चर्चा हुई है। इस दौरान समिति के वरिष्ठ सलाहकार शत्रुघ्न सिंह सहित सदस्य अनूप नायर, गोपाल शर्मा, बुधपाल सिंह, शोभा पैठणकर उपस्थित रहे।

