Uncategorized

महिला कांग्रेस के व्हाट्सग्रुप में अश्लील फोटो, एडमिन महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्षा ने मांगी माफी, अश्लील फोटो हुए वायरल

ग्वालियर. महिला कांग्रेस सूचना व्हाट्सएप ग्रुप पर सोमवार को उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया। जब एक सेक्सी रिया वाट्सएप अकाउंट से अश्लील फोटो और पोस्त अपलोड किये गये हैं। चंद मिन टमें यह मैसेज वायरल हो गया। इस व्हाट्सएप ग्रुप की एडमिन महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष स्वयं है। जब उन्हें यह पता लगा तो जिलाध्यक्ष ने तत्काल अश्लील फोटो मैसेज डिलीट किये और ग्रुप पर खेद प्रकट करते हुए लिखा है कि मैने अपनी किसी कार्यकर्त्ता को एडमिन बनाया गया था।
शायद यह सदस्य उनके द्वारा जोड़े गये थे। इन सदस्यों को मैं नहीं जानती हूं। इसलिये इनको रीमूव कर दिया है। इस तरह की बदतमीजी हुई है। उसके लिये मैं क्षमा चाहती हूं। हालांकि इस मामले में अब कोई भी कुछ बोलने के लिये तैयार नहीं है।
सुबह 10:04 बजे अश्लील फोटो और मैसेज शेयर किया गया
महिला कांग्रेस द्वारा की जाने वाली गतिविधियों की सूचना सभी सदस्यों और मीडिया तक पहुंचाने के लिए एक ग्रुप है। जिसका नाम “महिला कांग्रेस सूचना ग्रुप’ है। यह वॉट्सऐप ग्रुप की एडमिन खुद महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मीनू परिहार हैं। सोमवार सुबह अचानक यह ग्रुप पूरे शहर में चर्चा का केन्द्र बन गया। सोमवार सुबह करीब 10 बजकर 4 मिनट पर अश्लील फोटो और मैसेज शेयर किया गया था। सेक्सी रिया नाम के वॉट्सऐप अकाउंट से यह फोटो पोस्ट किया गया था। जबकि जिस नंबर से यह वॉट्सऐप अकाउंट बना है। यह मोबाइल नंबर किसी जहीर खान नाम के शख्स का है। अश्लील पोस्ट और फोटो पर हड़कंप मचा तो तत्काल महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ने एक्टिव होते हुए यह पोस्ट डिलीट किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *