पति को छोड़कर भागी पत्नी भतीजे के साथ रहने लगी, लिव-इन में रहने के बाद शादी से मुकर गया भतीजा, चाची ने कराई एफआईआर
ग्वालियर. हजीरा थाना इलाके स्थित जेसी मिल इलाके की एक महिला ने अपने ही भतीजे पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि वह 2 साल पहले अपने पति और 2 बच्चों को छोंडकर भतीजे के साथ चली गयी थी। इस बीच भतीजे ने शादी का वादा कर उससे बार-बार शारीरिक संबंध बनाये और अब शादी से मुकर गया है।पीडिता महिला ने हजीरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी भतीजे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
क्या है मामला
30 वर्षीय महिला की छह साल पहले गदाईपुरा निवासी युवक से शादी हुई थी। दोनों किराए के मकान में रहते थे और उनके दो बच्चे भी हुए। उसी मकान के दूसरे कमरे में महिला का भतीजा भी किराए पर रहता था। चाची-भतीजे के संबंध के चलते उसका घर आना-जाना होता था। इसी दौरान महिला भतीजे को दिल दे बैठी। दो साल पहले वह पति और बच्चों को छोड़कर भतीजे के साथ चली गई। भतीजे ने जेसी मिल इलाके में किराए पर कमरा लेकर उसे शादी का वादा किया और दोनों लिव-इन में रहने लगे। इस दौरान उनके बीच शारीरिक संबंध बनते रहे।
2 सालों के बाद छोड़कर भागा भतीजा
पीडि़ता महिला ने आरोप लगाया है कि 2 साल तक भतीजा उसका शारीरिक शोषण करता रहा है। जब उसने शादी की बात कही तो आरोपी मुकर गया और धमकी देकर भाग गया। धोखा मिलने पर महिला ने हजीरा थाने पहुंचकर शिकायत की है। इस मामले में एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

