बिजली कंपनी ने निर्धारित किए नए रेट, अब 283 रुपए कम देने होंगे

ग्वालियर. क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी की एनएबीएल मान्यता प्राप्त टेस्टिंग लैब में विभिन्न विद्युत मीटरों एवं अन्य उपकरणों की टेस्टिंग के लिए नए शुल्क निर्धारित किए गए हैं। नए शुल्क वर्तमान में केन्द्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई) द्वारा निर्धारित टेस्टिंग शुल्क के समान हैं।
283 रुपए कम कर दिए गए
मध्य क्षेत्र में पीएम सूर्य घर योजना अंतर्गत सोलर रूफटॉप को बढ़ावा देने के लिए कंपनी द्वारा यह निर्णय लिया है कि सोलर संयंत्र में लगने वाले नेट स्मार्ट मीटर पर केवल स्मार्ट मीटर टेस्टिंग के लिए लगने वाले शुल्क एवं स्मार्ट नेट मीटर टेस्टिंग के लिए लगने वाले शुल्क का अंतर ही लिया जाएगा। इसके लिए सिंगल फेस स्मार्ट नेट मीटर पर लगने वाले शुल्क में 283 रुपए कम कर 3197 रुपए कर दिया है, जबकि थ्री फेस स्मार्ट नेट मीटर पर लगने वाला शुल्क रुपए 4190 लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कंपनी द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि जिन सोलर वेंडर द्वारा सोलर संयंत्र स्थापना के लिए 21 अप्रेल 2025 से पहले मॉडल एग्रीमेंट पोर्टल पर अपलोड कर दिया है उन सोलर संयंत्रों पर लगने वाले नेट स्मार्ट मीटर टेस्टिंग शुल्क पूर्व अनुसार रुपए 1680 ही रहेंगे।
अब टेस्टिंग के देने होंगे 1397 रुपए
गौरतलब है कि सिंगल फेज स्मार्ट नेट मीटर की टेस्टिंग दर पहले 1680 रुपए प्रति मीटर थी, जो अब घटकर 1397 रुपए हो गई है। मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा सिंगल फेज पर विद्युत कनेक्शन के लिए 5 किलो वाट तक भार की अनुमति दी गई है, एवं रूफटॉप घरेलू सोलर संयंत्र अधिकतर 5 किलो वाट तक के होते हैं, जिससे अधिकतर उपभोक्ताओं के टेस्टिंग चार्जेस में कमी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *