कटरा से दिल्ली जा रही बस गहरी खाई में गिरने से ड्रायवर की मौत और 15 घायल
जम्मू. कटरा से दिल्ली जा रही एक यात्री बस अंपफल्ला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बस अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी है। इस हादसे में 15 यात्री घायल हो गये। बस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है। स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और घायलों के परिवारों को सूचना दी गयी है।
इस हादसे में बस ड्रायवर की मौत हो गयी है। जम्मू पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बस चालक की बॉडी बरामद कर ली है। उसकी पहचान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले राकेश रूप में हुई है।

