ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने संसदीय क्षेत्र में 16 सांसद प्रतिनिधि किये नियुक्त
गुना. केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है। हर विधानसभा के लिये 2-2 सांसद प्रतिनिधि बनाये गये है। गुना जिले की 2 विधानसभाओं के लिये 4 प्रतिनिधि नियुक्त किये है। इनमें 2 भाजपा के और 2 सिंधिया समर्थक नेताओं को जगह दी गयी है।
आपको बता दें कि राज्यसभा सांसद रहते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सांसद प्रतिनिधि नहीं बनाये थे। इस बार चुनाव जीतने के बाद उन्होंने लोकसभा क्षेत्र के तीनों जिलों में सांसद जनसंपर्क ऑफिस खुलवाया है। वह स्वयं तीनों जगह इनका उद्घाटन करने पहुंचे।
नियुक्ति के संबंध में कलेक्टर को लिखा पत्र
जारी सूची के मुताबिक गुना की बमोरी विधानसभा के लिये सुमेरसिंह गढा और कलसिंह पटेलिया को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। दोनों ही सिंधिया समर्थक माने जाते हैं। वहीं गुना विधानसभा के लिये हरसिंह यादव और अशोक शर्मा को प्रतिनिधि बनाया गया है। दोनों ही मूल बीजेपी से आते हैं। हरिसिंह यादव 2 बार बीजेपी के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। नियुक्ति के संबंध में उन्होंने तीनों जिलों के कलेक्टर को पत्र लिखा है।
16 सांसद प्रतिनिधि बनाये गये
म्ंगलवार को उनके सांसद प्रतिनिधियों की सूची जारी की गयी। तीन जिलों की 8 विधानसभाओं के लिये उन्होंने 16 सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गये हैं। गुना की 2 विधानसभाओं के लिये 4, अशोकनगर और शिवपुरी जिले की 3-3 विधानसभाओं के लिये 6-6 प्रतिनिधि नियुक्त किये गये हैं।




