J&K के गांदरबल में आतंकी हमला 2 मजदूरों की मौत, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

श्रीनगर. जम्मू और कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग क्षेत्र में रविवार की शाम को आतंकवादियों ने 2 प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। हमला एक निर्माणाधीन सुरंग के पास हुआ है। घटनास्थल पर सुरक्षाबलों को क्षेत्र की सुरक्षा करने और जांच शुरू करने के लिये भेजा गया है। शुरूआती जांच से पता चला कि, जिन श्रमिकों पर हमला किया गया है। वह जेड़ मोड़ सुरंग पर काम कर रहे निर्माण टीम का हिस्सा थे, जो मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में गगनेर को सोनमर्ग से जोड़ती है।
यह घटना 2 दिन के बाद हुई जब जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में एक प्रवासी मजदूर की कथित तौर पर आतंकवादियों द्वारा हत्या कर दी थी। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे शव को देखा था और फिर श्रमिकों की पहचान हो पाई थी। उसे तत्काल पास के जिला अस्पताल ले जाया गया था।
गैर-स्थानीय लोगों की आतंकवादियों द्वारा हत्या की घटनाओं ने क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। अप्रैल महा में भी 2 गैर स्थानीय श्रमिकों की आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। इस माह की शुरूआत में, अनंतनाग जिले में आतंकवादियों द्वारा अपहरण के बाद एक भारतीय सेना के जवान को गोली लगने के बाद मृत पाया गया था। 8 अक्टूबर को टेरिटोरियल आर्मी की 161 यूनिट से संबंधित दो सैनिकों का अपहरण कर लिया था। हालांकि उनमें से एक भागने में कामयाब रह थे। लेकिन उन्हें भी 2 गोलियां लगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *