MP में सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा

भोपाल. मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को सरकार दिवाली का तोहफा देने जा रही है। सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर बडा ऐलान किया है। दिवाली के चलते इस बार सरकारी कर्मचारियों को वेतन जल्दी मिल जाएगा। इस बार कर्मचारियों के खाते में 28 अक्टूबर को ही वेतन आ जाएगा। बता दें कि इस बार 31 अक्टूबर को दीपावली मनाई जा ही है। इसी के चलते सीएम ने ये घोषणा की है। दीपावली पर्व को द्रष्टिगत रखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों के 1 नवम्बर को देय अक्टूबर माह का वेतन 28 अक्टूबर की स्थिति में आहरण करने हेतु संबंधित सभी विभागों को आदेशित किया है।
अग्रिम भुगतान की मांग
दरअसल कर्मचारी संगठनों ने अग्रिम भुगतान की मांग सरकार से की थी। कर्मचारी संगठन अक्टूबर में कई त्योहारों को देखते हुए वेतन एक या दो नवंबर को देने के स्थान पर 28 से 29 अक्टूब को दिए जाने की मांग कर रहे थे कि पहले वेतन मिलने से वह त्योहार अच्छे से मना सकेंगे। कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने दीपावली से पहले 28 अक्टूबर को वेतन आहरण करने का आदेश दिया है। बता दें कि प्रदेश में नियमित अधिकारियों व कर्मचारियों की संख्या 7 लाख और पेंशनरों की चार लाख के आसपास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *