भाजपा ने उपचुनाव को 25 उम्मीदवारों का किया ऐलान, प्रियंका सामने लड़ेंगी साफ्टवेयर इंजीनियर नव्या हरिदास

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी ने 24 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिये उम्मीदवारों का ऐलान किया है। पार्टी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेंस उम्मीदवार प्रियंका गांधी के सामने नव्या हरिदास को उतारा है। इसके अलावा भाजपा ने असम की 3, बिहार की 2, छत्तीसगढ़ की 1, कनार्टक की 2, केरल की 2, राजस्थान की 6 और पश्चिम बंगाल की भी 6 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिये उम्मीदवारों का ऐलान किया है। नव्या हरिदास पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर पिछले 2 कार्यकाल से कोझिकोड निगम के करापराम्प वार्ड से पार्षद है और निगम में भाजपा संसदीय दल की नेता है। उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनाव में कोझिकोड दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। हालांकि हार का सामना करना पड़ा था। वह महिला मोर्चा की राज्य सचिव भी है।
भाजपा ने रमाकांत भार्गव को MP  की बुधनी से टिकट दिया गया है। यह सीट शिवराज सिंह चौहान द्वारा खाली की गयी थी। ऐसा बताया जा रहा है कि शिवराजसिंह चौहान अपने बेटे कार्तिकेय के लिये इस सीट पर टिकट चाहते थे।
किसे कहां से मिला टिकट
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी पिच पर डेब्यू करने जा रही है। वह केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लडेंगी जो उनके भाई और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सीट छोड़ने के बाद खाली हुई है। प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट से अपना नामांकन 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी। इस बीच राहुल गांधी भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। अपना नामांकन दाखिल करने से पहले प्रियंकागांधी रोड़ शो करेंगी।
13 राज्यों के चुनाव का मतदान 13 नवम्बर को होगा
आपको बता दें कि झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ ही 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और 2 राज्यों की 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। जिन 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिये तारीखों की घोषणा हुई है। उनमें राहुल गांधी के इस्तीफ से रिक्त हुई केरल वायनाड की लोकसभा सीट भी शामिल है। यूपी की 9 सीटों सहित 13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवम्बकर को मतदान होगा। केरल के वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिये भी 13 नवम्बर को ही मतदान होगा। वहीं, उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसीट और महाराष्ट्र की नांदेड लोकसभा सीट पर 20 नवम्बर को उपचुनाव होंगे। सभी विधानसभा और लोकसभा सीटों के उपचुनाव के परिणाम 23 नवम्बर को घोषित किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *