वंदे भारत स्लीपर से नई दिल्ली से सीधे जाइए श्रीनगर

नई दिल्ली- 800 किलोमीटर की दूरी वंदे भारत स्लीपर के जारिए 13 घंटे से भी कम समय में तय करेगी। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक फिलहाल यह दिल्ली से श्रीनगर तक चलाई जाएगी और बाद में इसके संचालन को बारामूला तक बढ़ाया जाएगा।
यह होगा ट्रेन का रूट
नई दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के रूट की बात की जाए तो दिल्ली से श्रीनगर के बीच यह ट्रेन अम्बाला कैंट जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, कठुआ, जम्मू तवी, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा, संगलदान और बनिहाल इन स्टेशनों पर रुकेगी।   शाम 7 बजे ट्रेन नई दिल्ली से चलकर सुबह 8 बजे श्रीनगर पहुंचेगी।  यात्रियों को ट्रेन में 3 तरह की कोच मिलेंगे. जो AC 3 टियर (3A), AC 2 टियर (2A) और AC फर्स्ट क्लास (1A) इस तरह से होंगे।
कितना होगा किराया?
नई दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के किराए की बात की जाए।  तो इसमें थर्ड एसी के 2000 रुपये का टिकट होगा। तो वही सेकंड एसी के लिए 2500 रुपये और फर्स्ट एसी के लिए 3000 रुपये तक टिकट की कीमत होने का अनुमान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *