पुलिस ने ATM तोड़ने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, ATM से चोरी के बाद गोवा में करते अय्याशी

भोपाल. अयोध्यानगर स्थित नरेला शंकरी में बने कैनरा बैंक के ATM  को तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाले नाबालिग सहित 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी ने ऑटो से घूमकर रेकी की थी। मोका मिलते ही गेती, रॉड, सब्बल और टामी से एटीएम को तोडने का प्रयास किया। चोरी मेंकामयाब होने पर आरोपियों ने अय्याषी के लिये गोवा जाने का प्लान बनाया था। घटना 21 सितम्बर की देर रात की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 3 टीमें आरोपियों की तलाश में लगाई थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना के वक्त उन्हें पुलिस वाहन का सायरन सुनाई दिया था जिसे सुनते ही वह मौके से भाग निकले थे।
आरोपियों को ऑटो के नम्बर से ट्रैक किया था
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किये गये तो इसमें पुलिस को संदेही ऑटो नम्बर एमपी04-आरबी0508 दिखा था। इस ऑटो के सहारे पुलिस उन आरोपियों तक पहुंची। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह एटीएम से चोरी अमीर बनना चाहते थे। इससे मिलने वाली रकम से सबसे पहले गोवा घूमने का प्लान था।
गिरफ्तार आरोपी
नंदलाल सिंह उर्फ गोलू उर्फ अज्जू उर्फ बडे़ पिता स्व.राजा सिंह ठाकुर (22) ग्राम बबेरू थाना बिसंडा जिला बांदा, उत्तर प्रदेश में रहता था। बीते दो सालों से भोपाल में रहकर ऑटो चला रहा है और कोचफैक्ट्री इलाके में रहता है। आरोपी ने विधि विरोधी बालक के साथ अंदर घुसकर गैंती, टामी और कटर से मशीन तोड़ने का प्रयास किया था। आरोपी रेलवे के जीएम की गाड़ी भी चलाता था।
अंकित आर्या उर्फ गप्पे पिता महेश आर्या मिस्त्री (18) निवासी हजीरा ग्वालियर फिलहाल कपड़ा मील की चाल विजय नगर चांदबड थाना स्टेशन बजरिया किराए से रहता है। आरोपी ने भी वारदात के समय नंदलाल और नाबालिग के साथ मिलकर एटीएम में तोड़फोड़ की थी।
रवि अहिरवार पिता स्व.नारायण अहिरवार (21) निवासी ग्राम रतनपुर थाना सलामतपुर जिला रायसेन फिलहाल नित्य सेवा सदन के सामने विजय नगर चांदबड़ थाना स्टेशन बजरिया में रहता है। घटना के समय आरोपी ने एटीएम से दूर खड़े रहकर निगरानी की। अंदर चोरी करने वालों को कांफ्रेंस कॉल से जानकारी दे रहा था। आरोपी ऑटो चलाता है।
रोहित पंथी पिता स्व.मोहन पंथी उम्र 25 साल निवासी मऊरानी पुर झांसी उत्तर प्रदेश हाल फिलहाल कपड़ा मील की चाल विजय नगर चांदबड थाना स्टेशन बजरिया भोपाल में किराए से रहता है। वारदात में इस्तेमाल ऑटो आरोपी का था। आरोपियों को साथ लेकर गया था। वारदात के समय महार निगरानी की थी।
अमन पंथी पिता स्व.मोहन पंथी उम्र 22 साल निवासी मऊरानी पुर झांसी उत्तर प्रदेश हाल फिलहाल कपड़ा मील की चाल विजय नगर चांदबड़ थाना स्टेशन बजरिया भोपाल में रहता है। इसने भी बाहर खड़े होकर निगरानी की थी।
विधि विरूद्ध बालक , जो अंकित उर्फ गप्पे एवं नंदलाल उर्फ बडे़ के साथ एटीएम के अंदर गैंती, टामी, कटर इत्यादि से मशीन तोड रहा था। अंकित के मोबाइल से रवि औऱ रोहित को कान्फ्रेंस काल पर रखकर बाहर आने जाने वाले की जानकारी ले रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *