इंजीनियर ने गायब कर दिया फायर स्टेशन, विधायक प्रीतम लोधी की शिकायत के बाद जांच शुरू

ग्वालियर. शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रीतम लोधी ने नगर निगम से सेवानिवृत्त होने के बाद संविदा अधीक्षक यंत्री के पद पर पदस्थ अतिबल सिंह यादव के खिलाफ 17 बिंदुओं की शिकायत निगमायुक्त अमन वैष्णव से की है। शिकायत में विधायक ने उल्लेख किया है कि अतिबल सिंह यादव द्वारा फायर ब्रिगेड के एक वाहन को ट्रांसपोर्ट नगर में मरम्मत के नाम पर गायब करा दिया। इसके अलावा तीन करोड रुपये की लागत से बनने वाले फायर सब स्टेशनों का कुछ अता-पता नहीं है। एक मृत व्यक्ति ज्ञानेश राजपूत का मजदूरी कार्ड बनाने के साथ ही वे अब्बल सिंह यादव के नाम से भी काम करते हैं।
निजी काम का निगम से वेतन
अतिबल के निवास पर फायरमैन और ड्राइवर जैसे 25 कर्मचारी काम करते हैं। निगम का एक परमानेंट कर्मचारी दीपक कुशवाह भी इटावा में अतिबल यादव के ईंट भट्टे पर काम कर रहा है, जबकि उसका वेतन निगम से निकल रहा है। इसके साथ ही अतिबल यादव के रिश्तेदार निगम में गलत तरीके से लगाए गए हैं। यह शिकायत मिलने पर निगमायुक्त ने चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। इसमें उपायुक्त अनिल दुबे और अमर सत्य गुप्ता के साथ ही कार्यपालन यंत्री श्रीकांत कांटे और मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. अनुज शर्मा को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *