लेडी टीचर और टीचर के बीच सैंडल और चप्पले, चांटे मारे, मेडम बोली-वॉशरूम जाते वक्त वीडियो बनाते हैं, इन पर होगी कार्यवाही
ग्वालियर. सरकारी स्कूल में टीचर और लेडी टीचर के बीच जमकर चप्पलें चली। एक दूसरे को चांटे मारे। टीचर ने लेडी टीचर को धक्का मारा। वह सीढियों से गिरने से बच गयी। लेडी टीचर का आरोप है कि वॉशरूम जाते वक्त उनकी वीडियो बनाते हैं। लेडी टीचर ने जनसुनवाइ्र में भी शिकायत की है। जिला शिक्षाअधिकारी अजय कटियार ने बताया है कि वीडियो के आधार पर दोनों टीचर्स के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
ममला सोमवार को अडूपुरा स्थित मिडिल स्कूल का है। इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया। यहां एक ही परिवार में प्रायमरी और मिडिल स्कूल संचालित है। इसमें विद्या स्तूडी प्रायमरी स्कूल में टीचर है। जबकि शिशुपाल सिंह जादौन मिडिल स्कूल में पढ़ाते हैं। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा है।
अभिभावक ने बनाया वीडियो
दरअसल, पेरेंट्स को पता चला था कि स्कूल में टीचर्स लेट आते हैं। इसी सिलसिले में सोमवार को एक बच्चे के पेरेंट्स स्कूल आए थे। आते ही स्कूल में टीचर्स की मौजूदगी देखने के लिए उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसी दौरान प्राइमरी स्कूल की टीचर विद्या रतूड़ी क्लास के अंदर गईं।
वहां मौजूद शाला प्रभारी राजीव गौतम को लगा कि विद्या रतूड़ी ने पेरेंट्स को बुलाया है। इसी बात को लेकर अन्य शिक्षक शिशुपाल जादौन भी नाराज हो गए। उन्होंने गैलरी से लेडी टीचर को धक्का दे दिया। वह गिरते-गिरते बचीं। विरोध करने पर चप्पल से पीटने लगे। चांटे भी मारे। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव भी किया। इसके बाद विद्या रतूड़ी ने भी सैंडल उतार कर शिशुपाल को मारना शुरू कर दिया। गिरेबां पकड़कर चांटे भी मारे। वहां मौजूद अभिभावक ने इसका वीडियो बनाते हुए सोशल मीडिया पर लाइव चला दिया।

