नई दिल्ली. इजरायली डिफेंस फोर्स के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल हर्जी हालेवी ने लेबनान पर चल रहे ताबड़तोड़ हमले का नाम ऑपरेशन नॉर्दन एरोज रखा है। क्यों कि यह उत्तर दिशा में हो रहा है। इस हमले में अभी तक लेबनान में करीब 6सौ लोग मारे जा चुके है। 1600 लोग घायल है। कई हिज्बुल्लाह लीडर्स भी मारे गये है।
इजरायल हमले का इतना अधिक डर है कि लेबनान के कई शहरों के लोग शहर छोड़कर भाग रहे है। सीमाओं पर लाइन लगी है। इजरायली फाइटर जेट्स ने हिज्बुल्लाह के लॉंचर्स, कमांड पोस्ट, घरों जिसमें लड़ाके छिपे है। हथियार डिपों को टारगेट बनाया है। खासतौर से दक्षिणी लेबनान और बेका वैली का बड़ा इलाका है। हिज्बुल्लाह के करीब 1600 टारगेट्स पर इजरायल ने आसमानी हमले किए. बेरूत में भी इजरायली फाइटर जेट्स ने ताबड़तोड़ हमले किए, जिसमें हिज्बुल्लाह का सीनियर लीडर अली कराकी मारा गया. वह जिस इमारत में रहता था. उसे इजरायल ने पूरी तरह से गिरा दिया. कराकी हिज्बुल्लाह के इब्राहिम आकिल की जगह लेने वाला था. आकिल हिज्बुल्लाह के राडवान फोर्स का कमांडर था. जो बेरूत में एक इमारत की बेसमेंट में मारा गया. उसके ऊपर इजरायल ने एक पूरी इमारत गिरा दी थी. स्थानीय मीडिया कह रही है कि कराकी मारा गया है, लेकिन हिज्बुल्लाह इस बात से इनकार कर रहा है. कहा रहा है कराकी ठीकठाक है.