इजराइल ने लेबनान पर 300 मिसाइल दागीं, 274 की मौत
नई दिल्ली. इजराइल ने पूरे लेबनान में 300 से ज्यादा मिसाइल दागीं। इस हमले में अब तक 274 लोगों की मौत हो गई। वहीं 1000 से ज्यादा लोग घायल है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इसमें 39 महिलाएं और 21 बच्चे हैं। अलजजीरा के अनुसार गाजा जंग शुरू होने के बाद लेबनान पर यह अब तक सबसे बडा हमला है। हमले के बाद लेबनान में दो दिन के लिए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए है। लोग सुरक्षित जगहों पर जाते देखे गए। इस वजह से कई शहरों में ट्रैफिक जाम की स्थिति है।
हमले के बाद इजराइल डिफेंस फोर्स ने कहा है कि वे जल्द ही लेबनान के बेका घाटी में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर भी हमला करेंगे। उन्होंने घाटी में रह रहे आम लोगों को तुरंत इलाका खाली करने को कहा है। इजराइल का यह लगातार चौथे दिन मिसाइल हमला है। इस दौरान लेबनान के शहरों पर 900 से ज्यादा मिसाइल दागीं गई जिनमें अब तक 300 से ज्यादा लोग मारे जा चुके है।

