सिटी सेंटर पर होटल रेडियंस में किराना कारोबारी ने जहर खाकर दी जान

ग्वालियर. संदिग्ध परिस्थितियों में होटल के कमरे में मुरैना के एक किराना कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक एक दिन पहले घर से कार लेकर निकला था। घटना सिटी सेंटर पर होटल रेडियंस की है। मृतक के परिजन कारोबारी को तलाश कर रहे थे तभी उसकी कार होटल की पार्किंग में खडी मिली। जब परिजन ने होटल में जाकर पूछताछ की तो होटल के स्टाफ ने बताया कि गुरूवार को कार सवार सुबह होटल में आया था और रूम लेकर अपने कमरे में चला गया। इसके बाद से बाहर नहीं आया। परिजन ने दरवाजे पर नॉक किया लेकिन र्को आवाज नहीं आई। इसके बाद दरवाजा तोडा तो अंदर लापता का शव पडा हुआ था। उसकी नाक से खून बह रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में ले लिया।
यह है पूरा मामला
मुरैना के पौरसा निवासी 30 वर्षीय सागर गुप्ता पुत्र राजीव कुमार गुप्ता एक किराना कारोबारी था और वह ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीगंज हरे शिव गार्डन के पास रहने वाली अपनी मौसी मनोरमा गुप्ता के घर पर रहकर किरनाका कारोबार करता था। मृतक सागर गुप्ता गुरूवार सुबह 9.30 बजे घर से अपनी स्विफ्ट कर क्रमांक MP07 ZA 8971 से बाजार निकला था उसके बाद वह वापस शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों उसके मोबाइल पर कॉल किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया इसके बाद परिजन उसे उसके मिलने वाले संबंधित स्थान पर तलाश करते रहे लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला तो परिजन थाने पहुंचे और उसकी गुमशुदा होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। शुक्रवार को परिजन सागर की तलाश कर रहे थे जब परिजन सिटी सेंटर के पास एक दुकान में लगे कैमरे चेक किया तो उसमें कारोबारी अपनी कर से जाता हुआ होटल की तरफ देखा था। परिजन जब उसे रास्ते पर पहुंचे तो होटल रेडियंस की पार्किंग में उसकी कर खड़ी हुई थी। पिता का कहना मृतक के पिता राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा ग्वालियर में अपनी मौसी का रहकर किराने का कारोबार करता था। कल वह घर से अपनी गाड़ी लेकर निकला था। जब घर नहीं अाया तो उन्होंने उसे काफी तलाश किया उसका फोन भी लगाया लेकिन उसका फोन शाम 4:00 बजे बंद हो गया था। शुक्रवार शाम घर के लोगों से ढूंढ रहे थे तभी उसकी गाड़ी होटल के बाहर खड़ी मिली थी। घर के लोग होटल के कमरे में पहुंचे होटल के रूम में पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर काफी चोट के निशान थे उसकी नाक से खून भी निकल रहा था। उसकी मारपीट कर हत्या की गई है। उनका किसी से कोई विवाद नहीं था ना ही कोई दुश्मनी थी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की कही बात मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी षियाज के.एम ने बताया कि सिटी सेंटर पर एक होटल के रूम में बॉडी मिली है। मृतक मुरैना का व्यवसायी है। पुलिस को उसके जहर खाने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *