इनकम टैक्स रिटर्न को सरल बनाने की तैयार में है इनकम टैक्स विभाग
नई दिल्ली. टैक्स सिस्टम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वित्त मंत्रालय नये इनकम टैक्स सिस्टम पर काम कर रहा है। ऐसा बया गया है कि सरकार का उद्देश्य टैक्स सिस्टम और प्रॉसेस को सरल बनाना है। नये सिस्टम के तहत 125 सेक्शन और सब सेक्शन समाप्त हो सकते है।
ऐसी जानकारी मिली है कि पुराने आयकर अधिनियम की जगह नया आयकर अधिनियम जल्द ही पेश किया जायेगा। नये आयकर अधिनियम का दायरा इसे सरल बनाना है। वित्त मंत्रालय फरवरी 2025 में आगामी बजट में इसकी घोषणा की संभावना पर विचार कर रहा है। वित्त मंत्री आयकर अधिनियम से अनावश्यक धाराओं और उपधाराओं को समाप्त करने का लक्ष्य बना रहे है। फिलहाल वित्त मंत्रालय आयकर अधिनियम में सुधार करने में व्यस्त है। जिसके बाद संशोधित आयकर कानून देश के सामने लाया जायेगा। अगर नया सिस्टम आता है तो टैक्सपेयर्स के लिये यह बड़ा बदलाव हो सकता है। वित्त मंत्रालय टैक्स को लेकर सरल प्रक्रिया बनाने के लियिे अनावश्यक धाराओं और उपधाराओं को समाप्त कर सकता है।

