इंडिया-बांग्लादेश टी-20 मैच दिब्यांगों के 900 टिकट बुक, ओपन टिकट 20 सितम्बर से दाम 5452 रूपये
ग्वालियर. श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्टेडियम में 6 अक्टूबर को भारत-बांग्लादेश के बीच टी-20 इंटरनेशनल मैच होने जा रहे हैं। मैच के लिये टिकटों की बिक्री 17 सितम्बर की सुबह 11 बजे से शुरू की जा चुकी है। 2 दिन दिव्यांग और स्टूडेंट के लिये टिकट मिल रहे हैं। पहले दिन 17 सितम्बर को 800 छात्रों ने अपने टिकट बुक कराये है। जबकि 100 दिव्यांगों ने अपने लिये टिकट बुक कराये हैं। टिकट के लिये दिव्यांगों का कोटा 100 सीटों का था जो फुल हो गया है।
छात्रों की सीट का कोटा 1500 है और स्टूडेंट कोटे के 700 टिकट अभी बाकी है जो बुक होना शेष है। अभी टिकट बुक करने के लिये एक दिश शेष बचा है। 20 सितम्बर के बाद ओपन टिकट की बिक्री शुरू होगी। टिकट की बुकिंग -ऑनलाईन वेबसाइट इनसाइडर डॉट इन से करा सकते है।
स्टूडेंट व दिव्यांगों ने मैच के लिए टिकट किए बुक
बता दें कि ग्वालियर के पुरानी छावनी क्षेत्र में स्थित शंकरपुर पर बने नवनिर्मित स्वर्गीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्टेडियम में 6 अक्टूबर को भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले की टिकट बिक्री 17 सितंबर से शुरू हो गई है। टिकट की बुकिंग पहले चरण में दिव्यांग और स्टूडेंट के लिए मोबाइल एप्लीकेशन (Insider.in) पर दिए गए लिंक के माध्यम से हो गई है। स्टूडेंट के लिए स्टेडियम में ईस्ट गैलरी में 929 रुपए का टिकट रखा गया है तो वहीं दिव्यांगों के लिए उत्तर-पूर्व गैलरी में सिर्फ 300 रुपए टिकट शुल्क निर्धारित किया गया है।
1115 से लेकर 5452 रुपए तक हैं टिकट
साउथ पवेलियन लेवल- 1 (सेमी हॉस्पीटेलिटी) ₹5452
साउथ पवेलियन लेवल-4 (रेगुलर) ₹2478
साउथ पवेलियन लेवल-4 (प्रीमियम रो) ₹3098
नॉर्थ पवेलियन लेवल- 1 (सेमी हॉस्पिटलिटी) ₹4708
ईस्ट गैलरी ₹1115, नॉर्थ-ईस्ट गैलरी ₹1549
वेस्ट गैलरी ₹1115
नॉर्थ वेस्ट गैलरी में ₹1859

