MP के मुख्य सूचना आयुक्त विजय यादव ने ली शपथ, 3 सूचना आयुकतों को राज्यपाल ने दिलाई शपथ, सीएम मोहन यादव रहे उपस्थित

भोपाल. राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने विजय यादव (पूर्व स्पेशल डीजी) मध्यप्रदेश के सूचना आयुक्त (सीआईसी) के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई और उनके साथ सूचना आयुक्त उमाशंकर पचौरी (शिक्षाविद्) वंदना गांधी (समाजसेवी) और ओमकार नाथ (सेवानिव्ृत्त जज) ने भी शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहें।
शपथग्रहण समारोह मंगलवार को राजभवन में हुआ। शपथग्रहण के बाद मुख्यमंत्री ने मुख्य सूचना आयुक्त का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया है। आपको बता दें कि मप्र राज्य सूचना आयोग में लम्बे समय के बाद मुख्य सूचना आयुक्त और 3 सूचना आयुक्तों की नियुक्तियां हुई है।
सबसे पहले विजय यादव ने ली शपथ
शपथग्रहण समारोह में सबसे पहले विजय यादव ने मुख्य सूचना आयुक्त की शपथ दिलाई गयी। इसके बाद सूचना आयुक्त के रूप में वंदना गांधी, उमाशंकर पचौरी और अंत में ओमकार नाथ का शपथ दिलाई गयी।
हाईकोर्ट में दायर हुई थी याचिका
पिछले 5 महीनों से सूचना आयोग में सभी पदों के खाली होने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई थी। जिसके बाद पिछले सोमवार को नियुक्ति के लिए मंत्रालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक बुलाई गई थी। इसमें मुख्य सूचना आयुक्त पद के लिए 59 और सूचना आयुक्त पद के लिए प्राप्त 185 आवेदनों पर चर्चा हुई थी। रिटायर्ड स्पेशल डीजी विजय यादव को मुख्य सूचना आयुक्त और उमाशंकर पचौरी (शिक्षाविद), वंदना गांधी (समाजसेवी) और ओमकार नाथ (सेवानिवृत्त जज) का चयन सूचना आयुक्त के लिए हुआ था।
सूचना आयुक्त के कुल 11 पद
प्रदेश में मुख्य सूचना आयुक्त के अलावा 10 सूचना आयुक्त के पद स्वीकृत हैं, लेकिन कभी पूरे नहीं भरे गए। मार्च 2024 से सभी पद रिक्त हैं, जिसके कारण द्वितीय अपील और शिकायतों पर निर्णय नहीं हो पा रहे हैं। लगभग 16 हजार मामले लंबित हो चुके हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *