धमाके में 2 मासूम सहित 5 की मौत

फिरोजाबाद. यूपी के फिरोजाबाद स्थित नौशेरा में एक मकान में धमाका हो गया है। धमाका इतना जबरदस्त था कि धमाके से आस-पास के कई मकान गिर गये। अब इस हादसे में मरने वालों की संख्या 4 से बढ़कर 5 हो गयी है। मृतकों में 3 वर्षीय मासूम और उसका डेढ़ साल का भाई भी शामिल है। जबकि 6 लोगों का अस्पताल में उपचार हो रहा है।
पुलिस के अनुसार शिकोहाबाद के एक गांव में स्थित एक घर में लोगों ने पटाखों का स्टोरेज कर रखा था।जिसमें अचानक धमाका हो गया। इस धमाके से आसपास के मकानों की छत भी गिर गयी है। जिससे कई लोग मलबे में दब गये और साथ ही 4 लोगों की मौत हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *