ईद मिलादुन्नवी के मौके पर हर कोने निकले जुलूस, एक -दूसरे को गले मिलकर दे रहे थे शुभकामनायें
ग्वालियर. सोमवार को मुस्लिम समुदाय द्वारा पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का यौमे विलादत (जन्मदिन) जश्ने ईद मिलादुन्नवी बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसके चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कौमी सद्भावना जुलूस निकाले गये और जलसों के आयोजित किये जा रहे है। ईद के अवसर को खा बनाने के लिये सभी मस्जिदरों में भी तैयार की गयी थी। सबसे अधिक आकर्षक सड़कों पर निकलने वाले जुलूस रहे हैं।
शहर में सोमवार की सुबह से लेकर दोपहर तक 40 से अधिक जुलूस निकाले गये हैं। जिनमें 31 जुलूस महाराज बाड़ा का राउंड लगाकर फूलबाग स्थित मोतीमस्जिद तक पहुंचे है। पुलिस लगातार निगरानी कर रही थी। बाड़ा से दौलतगंज होते हुए फूलबाग आ रहे एक जुलूस में आगे चल रहे युवा हाथ में हैंड मेड लोहे की बनी पटाखा गन लिये थे। जिनसे लगातार पटाखे फायर करते हुए नजर आये। जब पटाखे चलाये जा रहे थे तो लग रहा था जैसे असली बन्दूक चला रहे हों। गाजे-बाजों के साथ यहां से निकले जुलूस
सोमवार को ईद मिलाद उन नबी के मौके पर गाजे-बाजों के साथ पैगंबर साहब का जन्मदिन मनाते हुए गुडगुड़ी का नाका, हेम सिंह की परेड, मामा का बाजार,आपागंज, कम्पू ईदगाह,जलाल खां की गोठ, शंकरपुर,मेवाती मोहल्ला सागरताल, उस्मानी मस्जिद गोल,मेवाती मोहल्ला बहोड़ापुर, नाका चंद्रवदनी गली नं. 1 इलाकों से जुलूस महाराज बाड़ा होते हुए फूलबाग मोती मस्जिद पहुंचे।ईद मिलादुन्नबी के मौके पर युवाओं के साथ-साथ बच्चों, बुजुर्गों में उत्साह देखने को मिला। बैंड व डीजे से सलामी के साथ जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से शुरू हुए जो मोती मस्जिद पहुंचे जहां तकरीर हुई।
जगह-जगह लगा जाम
शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त बनी रहे और इसके लिए पुलिस ने बीते रोज ही होमवर्क कर लिया था। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सोमवार को कई मार्गों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग करते हुए वाहनों को निकाला गया है, लेकिन इसके बाद भी यातायात व्यवस्था जुलूसों के चलते पूरी तरह से चरमरा गई।
अवाड़पुरा, कंपू ईदगाह, शंकरपुर, सिगौरा, सागरताल से निकले जुलूसों के चलते शहर के कंपू, शिंदे की छावनी, कटीघाटी, दौलतगंज, बाड़ा पर जाम की स्थिति बनी रही। वाहन चालकों को निकलने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
पुलिस का कहना
ASP गजेंद्र वर्धमान का कहना है कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी त्यौहार और साथ ही गणेश विसर्जन भी है। त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो जाए इसके लिए पुलिस फोर्स लगाया गया है। महाराज बाड़ा,किला गेट, सहित अन्य क्षेत्रों से शहर में जुलूस निकाले जा रहे हैं। रोड पर जाम ना लगे इसके लिए ट्रैफिक में भी बदलाव किया गया है।

