राहुल गांधी नम्बर 1 आतंकी है उन पर तो इनाम होना चाहिये- रवनीतसिंह बिट्टू
भागलपुर. केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। बिट्टू ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को देश नम्बर 1 आतंकी बताया है। बिट्टू ने कहा है कि राहुल गांधी को बांटने की कोशिश की है। सिख किसी पार्टी से जुड़ा नहीं है और यह चिन्गारी लगाने की कोशिश की है। राहुल गांधी देश के नम्बर 1 टेरेरिस्ट है। बिट्टू ने यह विवादित बातें राहुल गांधी के अमेरिका में सिखों को लेकर दिये बयान को लेकर कहीे है।
राहुल गांधी नम्बर 1 आतंकवादी -बिट्टू
केन्द्रीय मंत्री बिट्टू ने भागलपुर में कहा है कि मैंने चैलेंज किया है कोई सिख जो यहां खड़ा है जो किसी पार्टी से जुड़ा नहीं है। यहां बोल दें कि भागलपुर में किसी ने उनसे बोला है कि आप कड़ा नहीं डाल सकते है। किसी ने कहा हो आप पगड़ी नहीं डाल सकते है। किसने कहा कि गुरूद्वारे नहीं जा सकते। एक सिख यहां खड़ा होकर कह दें, मैं अभी भाजपा छोड़ दूंगा। चिन्गारी लगाने के लिये पहले मुस्लिमों को यूज करने की कोशिश की अब नहीं हुआ ता बिल्कुल सीमा पर जो सिख हैं जो देश की रक्षा करते हैं। उनमें फूट डालने की कोशिश करते हैं।

