VISM काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने दी नम आँखो से बप्पा को विदाई

ग्वालियर. VISM ग्रुप ऑफ स्ट्डीज़ में गणेशोत्सव बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ। भगवान गणेश जी की मनमोहक प्रतिमा की छात्र-छात्राओं द्वारा विधि विधान से प्रतिदिन पूजा अर्चना की गई। इस महोत्सव के दिनो में महाविद्यालय में उत्वस का माहौल देखने को मिला। प्रतिदिन छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली, मटकी फोड, हाउज़ी जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

14 सितम्बर को गणेश जी का हवन सम्पन्न हुआ इसके पश्चात् महाविद्यालय में भण्डारे का आयोजन भी किया गया जिसमें महाविद्यालय व अस्पताल के सभी स्टाॅफ व छात्र-छात्राओं ने प्रसादी प्राप्त की। इसके उपरान्त छात्र छात्राओं ने बप्पा मौरया के जयकारो के साथ गणेश जी को विदाई दी। इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर, चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह सहित समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यगण, स्टाॅफ एवं छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहें।
eglwl dj jgs FksA 14 flrEcj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *